SaintsBooksRagasShlokasStrotrasPoems
HomeLibraryआजु की बानिक प्यारे तेरी , प्यारी तुम्हारी छवि बरनी न जाइ छबि। (29)
Back to Collection
shloka
श्री हरिदास, केलिमाल (29)

आजु की बानिक प्यारे तेरी , प्यारी तुम्हारी छवि बरनी न जाइ छबि। (29)

https://www.brajrasik.org/hi/articles/59303d398c96df553692f9cc/aaaju-kee-banik-pyare-teri-pad-written-by-swami-shri-haridas-ji

Sanskrit Text

आजु की बानिक प्यारे तेरी , प्यारी तुम्हारी छवि बरनी न जाइ छबि।
​इनकी स्यामता , तुम्हारी गौरता, जैसे सित-असित बैनी, रही ज्यौं भुवंगम दबी ।।
​इनकौ पीताम्बर, तुम्हारौ नील निचोल, ज्यों ससि कुंदन जेब रबि।
​श्री हरिदास के स्वामी स्यामा-कुंजबिहारी की,​सोभा बरनी न जाये, जो मिलें रसिक कोटि कवी ।।

Hindi Meaning

सखी प्रिया प्रियतम से कह रही है - आज आप दोनों की शोभा ऐसी बनी सो न कभी नहीं देखी ।
इस छवि का वर्णन नहीं किया जा सकता ।
प्यारी जी ! प्यारे की श्यामता आपकी गौरता में लीन हो झलक रहा है ।
प्रिय के अंग का प्रतिबिम्ब प्यारी जी के अंगों में तथा प्यारी जी के अंगों का प्रतिविम्ब प्रिय के अंगों से दरस रहा है ।
मानो श्याम वर्ण अंगों की श्यामलता ने गौरवर्ण अंगों की गौरता को दबा रखा हो ।
प्यारे जी का श्रृंगार पिताम्बर है तो आपके कंचन रूपी तन पर नीले रंग की ओढ़नी शोभा पा रही है ।
आपका मुख चन्द्रमा समान है और ये बिरह रूप रवि हैं ।
हरिदासी सखी की स्वामिनी राधे जी कैसी है ? यद्यपि  कुंजबिहारी की शोभा का बिहार में वर्णन करना संभव नहीं परन्तु बिहारिनी जी जो कृपालता से भरी राशि है , उनकी शोभा का वर्णन कोटि रसिक सखी जन भी करने में समर्थ नहीं है ।
हरिदासी सखीजन भी करने में समर्थ नहीं है ।
हरिदासी सखी कह रही हैं हम आप दोनों की सुन्दर छवि , शोभा दर्शन जो सुख की राशि हैं, की शोभा का वर्णन कैसे करें ?

Hinglish Transliteration (रोमन पाठ)

aju ki banik pyare teri , pyari tumhari chhavi barani n jai chhabi.
​inaki syamata , tumhari gaurata, jaise sita-asit baini, rahi jyaun bhuvngam dabi ..
​inakau pitambar, tumharau nil nichol, jyon sasi kundan jeb rabi.
​shri haridas ke svami syama-kunjabihari ki,​sobha barani n jaye, jo milen rasik koti kavi ..

English Translation

The divine couple, as usual, is surrounded by Sakhis in the Nikunj mahal. Sakhis are amazed to see their beauty today and one Sakhi tells others that today's beauty is unique from other days. Both of them are looking fresh and youthful. The dark complexion of Shri Krishn and the fair complexion of Radharani are lightening each other. Shri Krishn's chest is adorned with a yellow garment and Radha Rani is dressed in the blue garments and it's like red gold which is decorated with white flowers and the moon in the dark blue sky. The Sakhi’s are amazed to see such a beautiful form of the duo which is indescribable. Swami Shri Hari Das Ji says, There are no words to describe this beauty, which even millions of Rasik Saints cannot describe. The Sakhis are feeling fortunate to have a glimpse of the most blissful Jori which is ever-youthful.
Text Size

Knowledge Graph Connections