आज दो रसिक होली खेल रहे हैं। उधर नंदनंदन श्री कृष्ण हैं और इधर बरसाने की गोरी श्री राधिका हैं। [1] ताल, मृदंग, झाँझ, डफ, एवं मुरली की धीमी ध्वनि बज र...