SaintsBooksRagasShlokasStrotrasPoems
HomeSaintsgosvami shri hariraya
All Saints

Biography & History

Vaishnava saint of the Braj tradition.

gosvami shri hariraya Collected Verses

general

वृंदावन सघन कुंज, माधुरी द्रुम भँवर गुंज

श्री वृंदावन धाम की सघन निकुंजों में जहां भँवर गुंजार करते हैं वहाँ श्री प्रिया प्रियतम नित्य विहार करते है, जिनकी अनुपम रूप माधुरी को इन नेत्रों से न...

general

आवत है मन ऐसी मेरें, सगरी लाज गमाऊँ

मेरे मन में अब ऐसा विचार आता है कि मैं लोक-लाज की सारी मर्यादाओं को पूरी तरह त्याग दूँ क्योंकि प्रियतम श्री श्यामसुंदर से जो प्रेम का नाता जोड़ा है, उस...

general

श्री वृषभानु लड़ैती गाइए, कीरती-कुल-मंडन बाल हो

श्री वृषभानु जी की परम लाड़ली श्री राधा का यश गान कीजिए, जो माता कीर्ति के कुल की शोभा बढ़ाने वाली दिव्य सुकुमारी हैं। वे स्वर्णमयी लता (बेली) के समान...

general

तलहटी गोवर्धन की रहिये

श्री गोवर्धन की तलहटी में निवास करना चाहिए जहां नित्य प्रति उठ कर श्री मदन गोपाल लाल [श्री कृष्ण] के चरणों में ही चित्त को लगाना चाहिए। [1] तन से रोम...

general

नई बात कछु, नई रीति सब

प्रिया प्रियतम की अद्भुत छवि का वर्णन करते हुए श्री गोस्वामी हरिराय जी कहते हैं कि आज तो कुछ नवीन ही बात लग रही है, नवीन ही प्रकार की सब रीति है और नव...

general

नैन भरि देखि अब भानु तनया

मैं अब वृषभानु नंदिनी श्री राधा को आँखे भरकर देख रहा हूँ, जो प्रियतम श्री कृष्ण के संग केलि-परायण हैं एवं जिनके श्री अंग के श्रम-जल को पान करते हुए भँ...

general

कोटि पाप छिन में टरे लेहि वृंदावन नाम

कोटि-कोटि पाप क्षणभर में मिट जाते हैं, जब कोई वृंदावन नाम का उच्चारण करता है। सुख की निधि “गोकुल गांव” का यश तीनों लोकों में गूंजता है।

general

श्री वृंदावन बानिक बन्यो कुंज कुंज अली केली

श्री धाम वृंदावन की शोभा देखते ही बनती है, जहाँ प्रत्येक कुंज में दिव्य दंपति श्री राधा-कृष्ण की केली लीलाओं का माधुर्य छलक रहा है। श्री राधा-कृष्ण ऐ...

general

रसिक जन बहु ना मिले सिंह यूथ नहिं होय

रसिक संत बहुत अधिक नहीं होते (अर्थात् वे अत्यंत दुर्लभ हैं), जैसे सिंह का कोई झुंड नहीं होता। विरह रूपी बेल सब जगह प्रकट नहीं होती, और न ही घट घट में...

general

प्रेम पारखी जो मिले ताको करि मनुहार

जब कोई प्रेम का पारखी, अनन्य रसिक संत मिले तो उनका प्रेम से आदर सत्कार करो, क्योंकि श्री प्रिया प्रियतम ऐसे प्रेमी महात्माओं की कृपा से मिलते हैं। इसल...

general

बहुत दिना भटकट फिर्यो

बहुत दिनों तक नाना प्रकार की साधनाओं में भटकता रहा, परंतु उससे कल्याण संभव नहीं हुआ। लेकिन जब से श्री कृष्ण का मन से स्मरण और भक्ति की, तभी से हृदय को...

general

जागत सोवत स्वप्न में भोर द्योस निश सांझ

चाहे जाग्रत अवस्था हो, निद्रा हो या स्वप्न; चाहे प्रातःकाल, मध्यान्ह, संध्या या रात्रि का समय हो, सदा सर्वदा ब्रजेश्वर श्री कृष्णचंद्र के चरणकमलों को ...

general

उर बिच गोकुल नयन जल मुख श्री वल्लभ नाम

जो अपने हृदय में गोकुल बसाए रखते हैं, जिनकी आँखों में भक्ति के आँसू छलकते हैं, और जिनके मुख पर सदा श्री वल्लभ (श्रीकृष्ण) नाम रहता है, ऐसे भक्त की समस...

general

देखी देह सुरंग यह मति भूले मन मांहि

हे मन! मोहक देह के सुंदर रूप को देखकर बहको मत। यह कभी न भूलो कि श्री वल्लभ (श्रीकृष्ण) के अतिरिक्त इस संसार में कोई भी तुम्हारा सच्चा साथी नहीं है।

general

लगे जो श्री बल्लभ पद रंग

जो श्री वल्लभ (श्रीकृष्ण अथवा श्री वल्लभाचार्य) के चरणकमलों के रंग में रंग जाता है, उसके हृदय में किसी भी प्रकार का कुसंग व्याप्त नहीं रहता। वह सहज ही...

general

श्री वृंदावन के दरस ते

श्री वृंदावन का दर्शन जीव के लिए भगवत्प्राप्ति के मार्ग में अत्यंत अनुकूल और सहायक होता है। यह संसार एक अथाह समुद्र के समान है, जिसे पार करने का श्रे...

general

श्री यमुनाजी सो नेह करि यह नेमी तू लेह

यदि जीवन में कोई नियम अपनाना है, तो बस इतना कर — यमुना जी से अटूट प्रेम कर, और श्रीकृष्ण के दासों (भगवद्प्राप्त संतों) को छोड़ अन्य किसी से स्नेह न कर...

general

रतन खचित कंचन महा

श्रीवृन्दावन की महान भूमि रत्नों से जड़ी हुई स्वर्णमयी है जहाँ समस्त वृक्ष कल्पवृक्ष हैं और फल-फूलों से लदी डालियाँ झूमती रहती हैं।

general

जग में मिलन अनूप है भगवदियन को संग

इस संसार में सबसे अनुपम मिलन भगवत्प्रेमियों का संग है क्योंकि उनके संग के प्रभाव से मन सहजता से श्री कृष्ण के प्रेम-रंग में सराबोर हो जाता है।

general

अरे मन श्री वल्लभ गुन गाय

अरे मन! तू श्री वल्लभ (श्री वल्लभाचार्य / श्रीकृष्ण) के गुणों का प्रेमपूर्वक गान कर। तू वेद-पुराण पढ़ने में अपना समय व्यर्थ क्यों कर रहा है? [1] गिरि...

general

श्री वल्लभ वर को छांडि के भजे जो भैरव भूत

जो व्यक्ति भगवान श्री कृष्ण को छोड़कर भैरव-भूत आदि की उपासना करता है, उसका अंत अत्यंत अपमानजनक होता है जैसे किसी गणिका (वेश्या) के बेटे को समाज आदर-सम...

general

बैठे लाल फूलन की पिछबारी

फूलों से सजी पिछवाड़े की बाड़ी में हमारे लाल विराजमान हैं। सुंदर श्याम, शोभा की पराकाष्ठा हैं, उनके कंठ की मालाएँ मन को हर लेती हैं। [1] नवल किशोर, र...

general

पतितन में विख्यात हों

हे श्रीकृष्ण! मैं पतितों में सर्वाधिक प्रसिद्ध हूँ — ‘महापतित’ ही मेरा नाम है। अब मैं आपसे याचक बनकर यह प्रार्थना करता हूँ कि प्रत्येक क्षण मेरी शरणाग...

general

श्री वृंदावन के वृक्ष को मरम न जाने कोय

श्री वृन्दावन के वृक्षों की ऐसी महिमा है जिसका मर्म कोई भी नहीं जानता। यहाँ के वृक्षों के केवल एक पत्ते का स्मरण कर लेने मात्र से ही जीव के भीतर दिव्य...

general

चले पिय भाँवती रस लेन

प्रियतम (श्री कृष्ण) अपनी प्राणप्रिया (श्री राधा) के संग प्रेम-रस का आस्वादन लेने के लिए चले हैं। फाग (होली) खेलते हुए उनका अनुराग इतना बढ़ गया है कि उ...

general

मोहि श्री बल्लभ ही कौ भरोसौ

मुझे एकमात्र श्री वल्लभ पर ही भरोसा है। उनके अतिरक्त न तो मैं किसी अन्य देव को जानता हूँ न मानता हूँ, केवल उनका अनन्य आसरा ही सच्चा है। [1] हे मेरे म...

general

सघन वन छायो प्रफुल्लित द्रुमवेली

घने वृक्षों और प्रफुल्लित लताओं से सुसज्जित वन को देखकर, ब्रजवासियों के हृदय आनंद से भर उठते हैं। [1] चारों ओर कोयल अपनी मधुर तान छेड़ रही हैं, और भौ...

general

हरि जन आवे बारने हँसी हँसी नावे शीश

जब श्रीहरि के भक्त आपके द्वार पर पधारें, तब पूर्ण हर्ष और उल्लास के साथ, नतमस्तक होकर उनका वंदन करना चाहिए। उनके हृदय का आंतरिक भाव क्या है, यह तो वे ...

general

कृष्ण प्रेम मातो रहे, धरे ना काहु शंक

श्री कृष्ण के प्रेम में मतवाला भक्त किसी का भय नहीं रखता। केवल तीन गांठों वाला साधारण कौपीन धारण करते हुए भी, वह स्वर्ग के सम्राट इंद्र को भी भिखारी स...

general

मन नग ताको दीजिये जो प्रेम पारखी होय

अपने मन रूपी अनमोल रत्न को केवल उसी व्यक्ति को सौंपना चाहिए जो प्रेम का सच्चा पारखी अर्थात् रसिक संत हो। यदि कोई प्रेम की गहराई और मूल्य को समझने वाल...

general

ललित लतान पर नन्हीं नन्हीं बूँद परें

मनमोहक लताओं पर वर्षा की नन्हीं-नन्हीं बूँदें गिर रही हैं और राधा-कृष्ण दोनों प्रेममय भीग रहे हैं। [1] वे दोनों हँसते हुए बात कर रहे हैं, भुजाएँ एक-द...

general

मेरी मति राधिका चरन रज में रहौ

ऐसी कृपा हो कि मेरी मति श्री राधिका चरण रज में सदा बनी रहे (अर्थात् उनके चरणों की रज में मेरी पूर्ण शरणागति रहे )। मैं अपने मन को दृढ़ता पूर्वक, बार ब...