SaintsBooksRagasShlokasStrotrasPoems
HomeSaintsshri alabeli ali
All Saints

Biography & History

Vaishnava saint of the Braj tradition.

shri alabeli ali Collected Verses

general

लीनों बृन्दावन बसि लाह्यो

हे मन, वृंदावन में वास कर निशिदिन महल टहल [सेवा] का अनन्य नेम [व्रत] हृदय से पालन कर। [1] प्रेम विहार का यह रस अद्भुत एवं विलक्षण है, अत: रसिकों स...

general

देखु सखी, इनकी नव नेह

हे सखी, श्री राधा कृष्ण की नव नेह को निहार, ऐसा लगता है मानो घने बादल उमड़ उमड़ कर रस की वर्षा बरसा रहे हैं। [1] नित्य विहार में प्रिया प्रियतम खान...

general

गौर वरन श्री राधिका

श्री राधिका गौरवर्ण की हैं और श्रीकृष्ण श्यामवर्ण के। श्री अलबेली सखी कहती हैं कि उनके हृदय में ब्रज के दो वल्लभ-चन्द्र [श्री राधा-कृष्ण] नित्य ही वा...

general

श्री राधा विवि चरण वर करत उचारि-उचारि

श्री राधा के चरणों को हृदय में धारण कर “हा स्वामिनी, कहाँ हो? कहाँ हो?” ऐसा उच्चारण कर पुनः लम्बी लम्बी साँसे भरता हूँ। [1] लम्बी साँसों को धारण कर ब...

general

लाभ-हानि जानो न कछु, कौन मान-अभिमान

लाभ-हानि, मान-अपमान एवं अभिमान का त्याग कर नित्य ही श्री राधा के वदन कमल के मकरंद रस का नेत्रों से पान करो। [1] जिनके अंग-अंग में प्रेम सुधा रस भरा ह...

general

राधा नाम नवल नामावली सो निस दिन उर धारी

श्री अलबेली अलि कहती हैं कि श्री राधा की नवल नामावली को निशिदिन हृदय में धारण कर, एक श्री राधा महारानी के भरोसे, वह दोनों पाऊँ पसार कर, निश्चिंत होकर...

general

अनुराग सौं भरी अस रूप गुन खरी अति

जहां अनुरागपूर्वक रूप और गुण हर क्षण खड़े (विद्यमान) रहते हैं, ऐसी वृंदावन की माधुरी को कौन जान सकता है? [1] जिस वृंदावन की रज में रतिपति अर्थात् काम...

general

कवास ! कवास ! हो स्वामिनी, महाबहु सुख रासि

हे स्वामिनी! हे परम सुख की राशि! आप मेरी रक्षा करें, रक्षा करें। आप शरणागत का पालन करने वाली हैं, अतः मेरे मन की जो अभिलाषा है, उसे पूर्ण कीजिए।

general

कामी के मन काम, दाम ज्यौं रंकहि भावै

जिस प्रकार घोर कामी व्यक्ति को काम प्रिय होता है, एवं रंक को धन प्रिय है, हे नवल-किशोरी राधिका! कृपा कर ऐसी प्रीति मुझे भी आपके चरण-कमलों में प्रदान क...

general

जो चाहौ सो करौ कुँवरि

हे श्री राधे! आप ही तीनों प्रकार के तापों और अज्ञान रूपी अंधकार का हरण करने वाली हैं॥ श्री अलबेली अलि आपके चरण-कमलों की शरण में आ चुकी है; अब आपको जैस...

general

​​नमो वनवृन्द अरविंद रससिंध कौ

श्री वृन्दावन को प्रणाम है, जो रस-सागर का पूर्ण खिला हुआ कमल है, जहाँ से आनंद की अमृत-धारा निरंतर प्रवाहित होती रहती है। वहाँ नीलमणि श्रीकृष्ण का झिलम...

general

बृन्दावन बसि यह सुख लीजै

बृंदावन का वास करके यह सुख प्राप्त करिए। नित्य ही श्री राधा कृष्ण की महल टहल [सेवा] करिए, एवं एक भी क्षण व्यर्थ न जाने दीजिए। [1] परम प्रेम की राशि अ...

general

अंग पर चीथरा हाथ में षीपरा

अंगों पर फटे-पुराने वस्त्र, हाथों में खीपरा लिए, मैं एकमात्र आशा लेकर ब्रज के वन-वन में भ्रमण करूँ। [1] जो भी सहजता से (बिना प्रयास के) फल, फूल और पत...

general

ऐसैं काल बितावों निसिदिन

ऐसा मेरे जीवन में कब समय आएगा जब मुझे सांझ भोर लगेगी और भोर सांझ लगेगी अर्थात् मैं नित्य ही प्रिया लाल को लाड़ लड़ाऊंगा और मुझे समय का भी आभास नहीं रह...

general

अहो कुँवरि बर लाड़िली करुणा सिंधु अपार

हे अपार करुणा की सिंधु लाड़िली [श्री राधा], मैं पुकार पुकार कर कहता हूँ कि “तुम बिन मेरा कोई नहीं है”। [1] हे प्यारी! कृपया मेरी विनती सुनिए। तुम ती...

general

भोरहिं उठि अलिरूप विचारूं

सखी भाव की उपासना करने वाले साधक को सुबह उठ कर सखी रूप की भावना करना चाहिए, एवं श्री प्रिया प्रियतम की मानसिक सेवा करते हुए उनकी अद्भुत रूप माधुरी का ...

general

आवति कुंजन तें गरबहियाँ

दिव्य दम्पति श्री राधा कृष्ण कुंजों से गरबाहीं डाल कर, रस में छके, आलस्य से भर कर डगमगाते हुए चरणों से आ रहे हैं। [1] श्री राधा कृष्ण के नीले और पीले...

general

रंग भरी राजत अलकलड़ी री

प्रेम-रंग में भरी अलकलड़ी श्री राधा विराज रही हैं। श्री ललिता जू जल की झारी लिए पास में खड़ी हैं और श्री राधा के सुन्दर अंगों को निहार कर उन्मत्त हैं। [...

general

प्रेम अनुराग सों चित्त उन्मत्त हवै

प्रेम अनुराग से उन्मत्त चित्त होकर, मैं वृंदावन के ही सघन कुंजों में श्री राधिका के रस रँग में भींज कर घूमता रहूँ। [1] केवल श्री राधा नाम का उच्चारण ...

general

राजत आजु कुँवरि अति नीकी

कुँवरि श्री राधा आज अति सुन्दर सुशोभित हैं। वे नवीन अवस्था की तरुण किशोरी हैं जो परम चतुर हैं एवं रसिकों के जीवन की आधार हैं। [1] श्री किशोरी जी का व...

general

लाल की अँखियाँ रूप लुभानी

श्री लालजी [कृष्ण] की अँखियाँ सदा श्री राधा के रूप से मोहित रहती हैं। यूँ तो उनकी अँखियाँ सदा श्री राधा रूप रस को पीती रहती हैं, फिर भी वे तृप्त नहीं ...

general

आरति करत श्री ललित कुँवरि की

श्री ललिता आदि सखियाँ मनोहारिणी कुँवरि श्री राधा की आरती कर रही हैं, जिनके रूप-सौंदर्य की आभा करोड़ों सूर्य के समान उज्ज्वल है। [1] श्री श्यामा जू ...

general

रूप में अटके री नैना मेरे

यह नेत्र श्री राधा की रूप सुधा माधुरी में ही सदा अटके रहते हैं।उन्हीं के प्रेम रंग में दिन-रात रंगे हुए बिना मोल के दास बने हुए हैं। [1] श्री राधा ...

general

रूप सुधा भोजन जिनको री

जिन प्रेमी रसिकों के लिए रूप-सुधा का पान ही आहार है, वे अपने प्रियतम के दर्शन के अतिरिक्त किसी और को क्यों निहारेंगे? [1] जैसे चातक स्वाति की बूँद के...

general

जहँ जहँ चरन धरत प्यारी तूँ हूँ

एक सखी श्री राधा से कहती है - हे प्यारी जू [श्री राधा], जहाँ-जहाँ आप अपने चरणों को रखेंगी, वहाँ-वहाँ मैं अपने नैनों के पाँवड़े बिछाऊँगी। जब-जब आप सघन ...

general

प्यारी तेरे बड़े बड़े नैन सलोने

हे प्यारी जू (श्री राधे)! तुम्हारे बड़े-बड़े नयन अति सलोने हैं, जो चंचल, चपल, अरुण, एवं अनियारे हैं, और जिनकी थोड़ी सी चितवनी ही टोना कर देती है। [1] ...

general

पायन पायली जगमग जोति

श्री राधा के चरणकमलों में सुसज्जित पायल की ज्योति ऐसी जगमगा रही है मानो नवीन नौ रत्नों के दीपक अपनी दिव्य आभा बिखेर रहे हों जो बड़े, कंचन मोतियों में ...

general

निरखि निरखि अलि रूप लुभानी

जिस प्रकार भौंरे कमल पर मँडराते हैं, उसी प्रकार सहचरी के नेत्र श्री राधा की अलौकिक रूप-माधुरी का सतत पान करते रहते हैं। उसका रसपान करते हुए भी वे तृप्...

general

लटकत आावत बाहाँ जोरी

श्री राधा-कृष्ण बाँहों में बाँहें डालकर प्रेम से लहराती हुई चाल में आ रहे हैं। दोनों सुंदर प्रेमी (राधा और कृष्ण) खिलखिलाते हुए, एक-दूसरे का हाथ थामे,...

general

बड़े बड़े नयन अरुण रत्नारे

श्रीराधा के बड़े-बड़े नेत्र अरुण रत्नों जैसे लालिमायुक्त हैं। वे रस में ऐसे छके हुए है कि उनींदे-से प्रतीत होते हैं, मानो नींद उनकी पलकों के चारों ओर ...

general

चकित नैन कंपत हियौ महा विरह की पीर

श्री अलबेली अलि, श्री राधा के दर्शन की व्याकुलता में अपने विरह की दशा का वर्णन करती हैं— “नयन अचंभित हैं, हृदय और शरीर में निरंतर कंपन हो रहा है। अश्र...

general

परमप्रेम गुन रूप अमित कवि को कहै

हे श्री राधे! तुम्हारे अगाध प्रेम, गुणों और सौंदर्य (रूप) का वर्णन कौन कवि कर सकता है? एक दीन मछली पानी में रहती है, भला वो अगाध सागर का अंत कैसे पा स...

general

बलि बलि श्रीराधा नाम प्रेम रस रंग भर्‌यो

श्री राधा नाम पर मैं बलिहारी जाता हूँ जो प्रेम रस के रंग से भरा हुआ है जिसे अनन्य रसिक श्री श्यामसुन्दर (एवं रसिक जन) अपना सर्वस्व मान कर अपने ह्रदय म...

general

ब्रजनागरि चूड़ामनि सुख सागर रस रास

हे ब्रज नागरी, परम चूड़ामणि रानी, सुख सागर एवं रस रास को बरसाने वाली स्वामिनी, श्री राधा ! ऐसी कृपा करो कि मेरे हंस रूपी मन को तुम अपने चरण रूपी पिंजर...

general

भरै द्रग वारि उच्चार वन प्रेम सौं

हे श्री राधारानी! श्रीवृन्दावन में निवास करते हुए वह मंगलमय क्षण कब आएगा, जब मेरे नेत्र आपके प्रेम में अविरल अश्रुधारा बहाएँगे और मेरा मुख प्रेमपूर्वक...

general

रूप गुन गंस के हंस अरु मोर

वृन्दावन के रूप और गुणों के वशीभूत होकर हंस, मोर और कोयल सदैव प्रेम के रंग में सराबोर रहते हैं। [1] कोयल, मैना, तोते और अनेक रंगों के पक्षी दिन-रात स...

dham

मो सौ नहिं कोऊ पातकी तुमसौ अधम उधारि

मेरे समान कोई पातकी नहीं और आपके समान कोई अधम उधार नहीं। हे रसिक क़ुंवरि श्री राधिके, कृपया आप वही कीजिए जिसके लिए आप ‘अधम उधारन’ जानी जाती हैं [अर्था...

dham

मो सौ नहिं कोऊ पातकी, तुमसौ अधम उधारि

हे रसिक सकुँवारि (हे सुकोमल श्री राधा)! मेरे समान कोई दूसरा पापी नहीं है और आपके समान अधमों का उद्धार करने वाली कोई दूसरी नहीं है। अतः, आप जैसी (कृपाल...

general

गहैं चरन कल ललन लुभावैं

श्री राधा के चरण कमलों के स्पर्श का सुख प्राप्त करने के लिए श्रीकृष्ण सदा व्याकुल रहते हैं। श्री राधा के चरण कमल अरुणिम आभा से युक्त हैं और मेहँदी के...

general

जब लगि देखौं तुव मुख सुन्दरि

श्री कृष्ण कहते हैं - हे सुंदरी श्री राधे, जब तक मैं आपके मुखचन्द्र को निहारता हूँ तभी तक तन में प्राण रहते हैं। [1] आपके मुख दर्शन में अलकें एवं प...

general

ए दोउ राजत रंग भरे री

युगल जोड़ी, गौर-वर्ण श्री राधा एवं श्याम-वर्ण श्रीकृष्ण प्रेम के दिव्य रंगों में सराबोर होकर, एक-दूसरे का आलिंगन कर, एक वृक्ष की डाल को थामे खड़े हैं।...

general

काम क्रोध दंभनि भरयौ, बंध्यौ विषय की डोर

हे श्री राधा महारानी जू! मेरा मन काम, क्रोध, दंभ और विषयासक्ति से भरा हुआ है, और मैं विषयों की डोर में बँधा पड़ा हूँ। ऐसे मुझ अधम और पापी के लिए आप जै...

general

गुंजन मधुपन सुनत अलींरी

प्रभात बेला में जैसे ही सखियों के कानों में भौंरों की मधुर गुंजार पड़ी, वे आनंद-विभोर होकर महल की ओर बढ़ चलीं। उनकी चाल ऐसी प्रतीत हो रही थी मानो प्रे...

general

अहो रसिक सुकुमारी करौ विनती कर जोरि

हे रसिक सुकुमारी लाड़ली श्री राधिके! मैं दोनों हाथों को जोड़कर यही विनती करती हूँ कि मेरा मन दिन-रात, हर क्षण तुम्हारे प्रेम की डोर से बँधा रहे।

general

भजन रस सार कौ सार रस विपिन कौ

भजन का सार तत्व रस है और रस का सार तत्व वृंदावन है। बिना इस वृंदावन राज (वनों के राजा) के स्पर्श के किसको अगाध रस की प्राप्ति हो सकती है ? [1] यह वृं...

shloka

रुनकि-झुनकि आवति कुंजनि तैं

नवल किशोरी (श्री राधा) कुंजों से अपने पायलों की रुनझुन ध्वनि करती हुई आ रही हैं और धीरे-धीरे अपने पग धर रही हैं। [1] सघन गलियों में चलते हुए प्रियतम ...