SaintsBooksRagasShlokasStrotrasPoems
HomeSaintsshri narayan svami ji ka jivan parichay - vrindavan ke rasik snta
All Saints
N
Rasik Saint Biography

shri narayan svami ji ka jivan parichay - vrindavan ke rasik snta

Biography & History

Vaishnava saint of the Braj tradition.

shri narayan svami ji ka jivan parichay - vrindavan ke rasik snta Collected Verses

general

पुण्य पाठ पूजा प्रगट

यदि अहंकार सहित पुण्य, पूजा, पाठ या कोई भी साधन किया जाए, तो ठाकुर जी उससे प्रसन्न नहीं होते। वे चतुर-शिरोमणि हैं—उन्हें छल या आडम्बर से मूर्ख नहीं बन...

general

विद्यावन्त स्वरूप गुण

ज्ञान-सम्पन्नता, रूप, गुण, पुत्र, पत्नी आदि समस्त सांसारिक सुख श्री राधा-कृष्ण की भक्ति के बिना रोग के समान हैं।

general

लगन लगन सबही कहें

सब साधक कहते हैं कि हमें प्रभु की साँचि लगन लगी है; परन्तु श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि साँचि लगन में तन-मन और और स्वयं का अस्तित्व स्वतः ही समर्...

general

हाथ जोरि ठाढ़ो रह्यो

जिसके सन्मुख काल भी हाथ जोड़कर खड़ा होता है, ऐसे बली (शक्तिशाली) भी मृत्यु के ग्रास बन जाते हैं।

general

परा भक्ति याको कहैं

श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि 'परा भक्ति' उसे कहते हैं जिसमें भक्त को जहाँ-तहाँ, सर्वत्र केवल अपने प्रियतम श्यामसुंदर के ही दर्शन होते हैं। यही वह...

general

हिरण्याक्ष जगमें विदित

मृत्यु एक अटल सत्य है, जिसके आगे किसी की नहीं चलती; क्योंकि हिरण्याक्ष जैसा विख्यात राक्षस और हिरण्यकशिपु जैसा बलवान असुर भी एक क्षण में काल के चक्र म...

general

बात बनावै ज्ञान की

कलियुग के चमत्कार तो देखो—बातें तो ज्ञान की करते हैं, परन्तु भोगों में आसक्त होकर ललचाते रहते हैं।

general

नारायण व्रज भूमिकूं

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि वृन्दावन की भूमि समस्त देवताओं द्वारा भी वंदनीय है, जिसे वे अपने मस्तक से लगाकर रखते हैं; जहाँ स्वयं गोपेश्वर भगवान् शं...

general

नारायण बिन बोध के

श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि बिना भक्ति के, एक विद्वान पंडित भी पशु के समान ही है। उस शुष्क ज्ञानी से तो वह मूर्ख व्यक्ति कहीं श्रेष्ठ है, जो बिन...

general

भीतर सों मैलो हियो

जिसका हृदय भीतर से विकारों और छल-कपट से मलिन है, परंतु बाहर से उसने अनेक सुंदर और धार्मिक रूप धारण कर रखे हैं, उससे तो वह कौआ कहीं श्रेष्ठ है जो भीतर ...

general

कदम तरे ठाढ़े दोऊ बतरावें

कदम वृक्ष के नीचे दोनों [राधा कृष्ण] बातें कर रहे हैं। अचानक वर्षा होने लगी, झकझोर से हवा भी चलने लगी, अब यह दोनों सोचने लगे कि अब कहाँ भाग कर जाएँगे?...

general

आवौ री यह शोभा

सखी सखी से कहती है कि आओ हम श्री राधा कृष्ण की इस अद्भुत शोभा को निहारें जब वह गलबहियाँ डालें झूला झूल रहे हैं। [1] वृंदावन की इन हरि भरी कुंजों मे...

general

जे रसिकन उर नित बसें

जिन रसिकों के हृदय में आगम-निगम का सारस्वरूप यह युगल-दम्पति का नित्य-विहार-रस बसा हुआ है, ऐसे रसिकों के श्रीचरणों में बारम्बार बलिहार है।

general

अपनो साखी आप तू

हे जीव! अपना साक्षी तू स्वयं ही है; मन में इस बात का विचार कर और अपने दोषों को पहचानकर उन्हें तुरंत सुधार।

general

कह्यो चहै कछु कहत कछु

जिसे प्रेम का रंग लग जाता है, वह मानो बावरा हो जाता है—कहना कुछ चाहता है और मुख से कुछ और ही निकल जाता है; नयनों से प्रेम के आँसू निरंतर झलकते रहते है...

general

नारायण या जगत में

इस जगत (संसार) में दो ही सार वस्तुएँ हैं—एक तो सबसे मीठा बोलना (प्रेमपूर्वक बात करना) और दूसरा परोपकार करना।

general

नारायण यह प्रेम सुख

यह प्रेम-सुख अत्यंत अद्भुत है। इसका वाणी से वर्णन करना उतना ही असम्भव है, जितना कि कोई गूंगा यदि गुड़ खाए तो उसके स्वाद का वर्णन नहीं कर सकता।

general

नारायण तू भजन कर

हे मन! तू तो केवल भजन कर; क्रूर जीव तेरा क्या बिगाड़ लेंगे? संसारी स्तुति और निंदा दोनों ही निरर्थक हैं—अन्ततः दोनों के सिर धूल ही पड़ती है। केवल भजन ...

general

साँवरे क्यों मोसौं रिस मानी

अरे साँवरे [कृष्ण], मुझसे क्यूँ मान किया हुआ है ? [1] तेरे लिए मैंने अपना घरबार त्याग कर, दीवानी बनकर ब्रज की गलियों में डोल रहा हूँ। [2] लोक लाज, कु...

general

नर संसारी लगन में

संसारी जीव संसार की लगन में ही करोड़ों प्रकार के सुख-दुःख सहते रहते हैं, फिर भी उससे लगे रहते हैं; परन्तु यदि हरि-प्रेम ही लक्ष्य हो, तो उसके समक्ष जो...

general

तात मात त्रिय भ्रात सुत

चाहे पिता, माता, पत्नी, भाई-बंधु, पुत्र और समस्त परिवार ही क्यों न हों; पर वास्तव में अपना वही है, जिसे श्रीहरि से अनन्य प्रेम है।

general

ज्ञान कथा सीखी घनी

श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि बहुत से लोगों ने ज्ञान की बड़ी-बड़ी कथाएँ सीख ली हैं और वे अत्यंत गूढ़ एवं जटिल प्रश्न भी करते हैं। परंतु, यदि हृदय ...

general

नारायण होवै भलें

श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि जब भगवान श्री हरि से प्रीति लगा ली, तब अब जो कुछ होना है, सो हो जाए—फिर क्यों सोच-विचार करता है? [अर्थात् जो कुछ हो...

general

दृग सों नाव निहार के

जो साधक सत्संग के प्रभाव से इस मिथ्या संसार से पार कराने वाली नौका अर्थात् श्री राधा-कृष्ण की शरणागति को देख कर भी अपने अभिमान के शिखर पर चढ़ जाता है ...

general

नारायण जप योग तप

जप, योग और तपस्या की अपेक्षा प्रेम परम प्रवीण और श्रेष्ठ है, क्योंकि वही नित्य श्री हरि को प्रेमी के अधीन रखता है।

general

नारायण हरि भजन में

हे मन! यदि तू हरि-भजन में देर करेगा (अर्थात् उसे टालता रहेगा), तो कौन जानता है कि इस लापरवाही में तेरे प्राण रहें या न रहें।

general

नारायण प्रीतम निकट सोई पहुँचनहार

नारायण स्वामी जी कहते हैं कि अपने प्रियतम (श्यामसुंदर) के निकट केवल वही पहुँच सकता है, जो अपने अहंकार और मोह रूपी शीश का त्याग कर दे। जो अपने सिर को ख...

general

धन विद्या गुण और बल, यह न बड़प्पन देत

धन-संपत्ति, उच्च शिक्षा, नाना प्रकार के गुण और शारीरिक या मानसिक बल—ये वस्तुएँ मनुष्य को वास्तविक बड़प्पन (श्रेष्ठता) प्रदान नहीं करतीं। वास्तव में वही...

general

तनक बड़ाई पाय के, मन में अधिक गरूर

थोड़ा सा सम्मान पा कर उपासक को अहंकार नहीं करना चाहिए, इससे अतिदुर्लभ भगवत मार्ग बाधित हो जाता है।

general

युगल छबि देखि मेरो हियरा सिरात

श्री नारायण स्वामी सखी भाव में एक सखी से कहते हैं "हे सखी, युगल किशोर श्यामाश्याम नींद से भरे हुए झूमते हुए चल रहे हैं, अंग-अंग शिथिल हो गए हैं, इनकी ...

general

चटक मटक नित छैल बन

श्री राधा-कृष्ण के चरणों को भूलकर जो व्यक्ति अपने शरीर का सुन्दर श्रृंगार कर मदमस्त चाल से चारों ओर देखते हुए घूमता फिरता है, वह यह भी भूल जाता है कि ...

general

लखी न जिन छबि श्याम की

जिसने पलभर के लिए भी श्यामसुन्दर की छवि का दर्शन नहीं किया और न ही क्षणभर उनका ध्यान किया, वह तो इस जगत में प्रकट हृदयहीन पत्थर के समान है।

general

नारायण जाको हियो, बिंध्यो, श्याम दृग बान

जिसके हृदय को श्री श्यामसुंदर के तिरछे कटाक्ष-बाण ने भेद दिया हो, वह बाह्य दृष्टि से भले ही संसार को जीवित प्रतीत हो, पर भीतर से वह सांसारिक चेतना से ...

general

नारायण सुख भोग में, मस्त सभी संसार

श्री नारायण स्वामी कहते हैं की समस्त संसार विषय सुख भोग में ही डूबा हुआ है, कोई बिरला ही है जो श्री हरि की रूप माधुरी को निहार रहा है।

general

बहु विधि पूजा दान व्रत

यदि अहंकार सहित बहुत विधि-विधान से पूजा, दान और व्रत आदि भी किए जाएँ, तो भी बिना दीनता के दीनानाथ (श्री हरि) कभी प्रसन्न नहीं होते।

general

सुन्दर अनूप जोरी, अति मन को भावती

आज मार्ग में मैंने देखा की श्री राधा कृष्ण कुञ्ज से आ रहे हैं, जिनकी छबि अति सुन्दर एवं अनुपम है, जो मेरे ह्रदय को बहुत भाति है। [1] श्री श्यामाश्याम...

general

संत जगत में सो सुखी, मैं मेरी को त्याग

संत जगत में वही सुखी है जो “मैं” और “मेरी” का त्याग कर दृढ़तापूर्वक श्री गोविंद के चरणों में अनुराग रखता है।

general

नारायण हरिकृपाकी, तकत रहै नित बाट

जिस प्रकार डूबता हुआ मनुष्य अंतिम क्षणों में नौका-घाट की ओर आशा भरी दृष्टि से देखता रहता है, उसी प्रकार जीव को भी श्री हरि की कृपा की प्रतीक्षा करते ह...

general

सखि नँदलाल न आवन पावै

श्री राधारानी सखी से कहतीं हैं कि हे सखी, देखना नन्दलाल (श्री कृष्ण) आने न पायें। चाहे जितना तुम्हें अनुनय-विनय करें लेकिन मेरे महल के भीतर चरण रखने न...

general

छबि निहार गोपाल की, जिहिं न होय आनंद

श्री कृष्ण की छवि को निहारकर जिसे आनंद नहीं होता, वह चौथ के चाँद के समान है अर्थात् उसका मुख भी नहीं देखना चाहिए।

general

आज विराज रहे मणि मंदिर

आज मणि मंदिर में नंदनंदन श्री कृष्ण एवं वृषभानु किशोरी श्री राधा की जोड़ी विराज रही है। [1] केली करते करते ऐसा प्रतीत होता है कि रात्रि का पहर युग सम...

general

देह गेह की सुधि नहीं, टूटि गई जग प्रीत

परम प्रेम की उस अवस्था में अब न तो इस देह (शरीर) का भान रहा है और न ही गेह (घर-संसार) की कोई सुधि रही है। संसार के प्रति जो भी आसक्ति या प्रीति थी, वह...

general

यह शोभा संसार की, ज्यों टेसू के फूल

यह संसार टेसू के फूल के समान निरर्थक है, जो दिखने में तो अत्यंत सुंदर और चटकीले होते हैं, किंतु उनमें न तो सुगंध होती है और न ही वे फल देते हैं। इसलिए...

general

ब्रजमण्डल के बास की

ब्रज-वास की आशा तो श्री ब्रह्माजी भी नित्य करते हैं; ऐसे जीव धन्य हैं, जिनका ब्रज में नित्य निवास है।

general

कपट गाँठि मन में नहीं, सबसों सरल सुभाव

जिस जीव के मन में कपट नहीं है और जो सबके प्रति सरल स्वभाव रखता है, उसी भक्त की नैया पार लगती है; वही भगवद्प्राप्ति का अधिकारी बनता है।

general

नारायण मैं सत्य कहुँ, भुज उठाय के आज

मैं आज अपनी भुजा उठाकर प्रतिज्ञापूर्वक कहता हूँ कि यदि तुम अंतरात्मा से दीन और विनीत बन जाओ, तो दीनों के स्वामी श्री हरि तुम्हें निश्चित ही सुलभ हो जा...

general

विहरत बाग झूलन के काजे

दिव्य दंपति श्री राधा कृष्ण कुंजों में झूला झूलने के लिए विहरण कर रहे हैं। दोनों मधुर स्वर में गीत गान कर रहे हैं, एवं बीच बीच में मुरली बजा रहे हैं। ...

general

तौलौं यह फांसी गरे

जब तक हृदय में सच्चा प्रेम प्रकट नहीं होता, तब तक वर्णाश्रम धर्म, व्रत और नियमों का बंधन गले की फाँसी के समान बना रहता है। प्रेम के उदय होते ही ये बाह...

general

है न्यारो सब पंथ ते प्रेम पंथ अभिराम

संसार के समस्त मार्गों और मत-मतांतरों से प्रेम का यह मार्ग अत्यंत विलक्षण और सुखद है। इस अनुराग के पथ पर अग्रसर होने वाला साधक अति शीघ्र ही अपने प्रिय...

general

विधि निषेध श्रुति वेदकी

जिस साधक के हृदय में श्री श्यामा-श्याम के प्रेम की सशक्त चपेट लग जाती है, उसके भीतर वेद और श्रुति द्वारा निर्दिष्ट सभी विधि-निषेध की सीमाएँ स्वतः विली...

general

नारायण या डगर में, कोउ चलत है बीर

प्रभु के प्रेम-पथ पर चलने वाला कोई विरला साहसी ही होता है, क्योंकि इस मार्ग में प्रत्येक कदम पर मानो बरछी चुभती है और प्रत्येक श्वास में तीर सा वेधन अ...

general

यह नैना रिझवार नये री

यह नैना श्री श्यामसुन्दर का एक बार ही रूप निहार कर नित्य रिझवार हो गये हैं जिसका ऐसा प्रभाव पड़ा है कि घर बार का स्वतः ही त्याग होगया और एक फ़क़ीर बन ...

general

रूप छके झूमत रहैं, तन को तनक न ज्ञान

जो श्यामा-श्याम के रूप को छक कर झूमता हुआ फिरे, जिसे तन का तनिक भी भान न रहे, और जिसकी आँखें अश्रुधार बहाती हों, वही सच्चे प्रेम की पहचान है।

general

वर्णाश्रम उरझे कोऊ विधि निषेध व्रत नेम

कोई वर्णाश्रम धर्म में ही उलझे हुए हैं, कोई विधि-निषेध, व्रत-नियम के चक्करों में उलझकर समय बर्बाद कर रहे हैं, विरले ही वे सौभाग्यशाली हैं जिनके हृदय म...

general

ऐसो आनन्द सखी आज लों न देखो कबूँ

(सखी वचन) हे सखी, आज दिव्य दंपति ने जैसा रस बरसाया है वैसा कभी भी देखा नहीं। वे स्वयं ही झूल रहे हैं एवं स्वयं ही झूला झुला रहे हैं। [1] बादलों की ...

general

नन्दनन्दन बन बंशी बजाई री

एक सखी कहती है कि नंदनंदन श्री कृष्ण ने वन में वंशी बजाई जिसका श्रवण कर तन की सुधि नहीं रही और एक ही क्षण में मति बौरा गई। [1] श्री कृष्ण का मुख शरद...

general

तनक मान मन में नहीं सब सों राखत प्यार

जिसके ह्रदय में तनिक भी मान की चाह न हो, और सब से प्रेम रखे, ऐसे संतों पर मैं बार बार बलिहार जाता हूँ।

general

बिघन हरन मंगल करन

युगल सरकार श्री राधा कृष्ण के चरण समस्त विघ्नों का हरण करने वाले एवं सदा मंगल करने वाले हैं। श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि अपने निज जनों के जीवन क...

general

रसिया को नारि बनावौ री

(श्रीजी वचन सखी प्रति) आज रसिया (श्री कृष्ण) को नारी बनाओ। उनके कटि में लहंगा, उर में कंचुकी एवं शीश पर चुनरी उड़ा दो। [1] उनके कपोलों पर गुलाल, आँखो...

general

या साँवरे सों मैं प्रीति लगाई

श्री नारायण स्वामी कहते हैं "सांवरे श्री कृष्ण से मुझे प्रेम हो गया है। अब मैं अपने कुल अथवा कलंक से नहीं डरूंगी, अपने मनका ही करुँगी।" [1] मैं बिच ब...

general

नारायण हरि प्रीति में, जाको तन मन चूर

जिसके ह्रदय में श्री हरि की सच्ची प्रीति होती है उसका तन मन श्री हरि में ऐसा रमा होता है कि उसकी अन्य किसी से ममता नहीं होती चाहे कोई उसके निकट रहे या...

general

नन्दलाल दशरथ सुवन

नंदलाल श्री कृष्ण एवं दशरथ सुवन श्री राम दोनों एक ही हैं। जो इनको दो कहते हैं वे जीव अज्ञानी हैं। दोनों का एक सा रंग, रूप, तिल एवं चिन्ह आदि हैं अंतर ...

general

प्रिय प्रीतम के गुण ललित, निगमागम को सार

प्रिया प्रियतम (श्री राधा कृष्ण) के गुण मनोहर हैं जो वेदों एवं शास्त्रों का सार हैं। जो भी इनका गान एवं श्रवण करता है वह निश्चित ही भव से पार हो जाता ...

general

लीला युगलस्वरूप की, दुख भंजन सुख दैन

युगल सरकार (श्री राधा कृष्ण) की लीलाएं दुखों को दूर करती हैं और सुख प्रदान करती हैं। जो लोग इन लीलाओं का नित्य श्रवण एवं गान करते हैं, वे चैन (आनंद) प...

general

साँवरे क्यों मोसों रिस मानी

हे श्यामसुन्दर! क्यों मुझसे नाराज़ हो? मैंने तो तुम्हारे कारण अपना घर-बार छोड़ दिया है और गलियों में दीवानी सी बनकर डोल रही हूँ। [1] लोकलाज, कुलरीति,...

general

चाहे तू योग करि

चाहे तू योग किया कर, अथवा भृकुटी के मध्य उसका ध्यान किया कर, अथवा चाहे तू उसका नाम, रूप मिथ्या जान कर उसे निहारने की कोशिश किया कर। [1] भले ही तू अपन...

general

प्यारी जी तिहारे बिन कल न परत है

श्री लाल जी कहते हैं: हे प्यारी जू [श्री राधा], आपके बिना मुझे एक क्षण को भई चैन नहीं मिलता। मंदिर, अटारी, सुंदर चित्रों से सजी फुलवारी—इनमें से कोई भ...

general

रक्षा करी न जीव की दियो न आदर दान

दिव्य प्रेम रूपी परम धाम की ओर ले जाने वाला यह संकीर्ण पथ अत्यंत कठिन है। इसमें चलने वालों को विश्राम केवल विकलता, मूर्छा या रुदन-सिसकियों के क्षणों म...

general

प्रेम खेल सबसों कठिन खेलत कोउ सुजान

प्रेम का खेल सबसे कठिन है, जिसे कोई सच्चा सुजान ही खेल सकता है। श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि जिसने स्वयं भगवद् प्रेम-मार्ग का अनुभव ही नहीं किया, वह...

general

निरख निरख शोभा हर्ष

श्री राधा की अद्भुत रूप माधुरी को निहार कर श्री कृष्ण के हृदय को अपार आनंद होता है। तब माननी श्री राधा को मनाने के लिए वे अत्यंत विनम्र होकर, डरते-डरत...

general

मैं कहा जानूँ कुंजबिहारी

सखी के वचन श्री कृष्ण के प्रति - हे कुंजबिहारी! मुझे नहीं पता कि श्री वृषभानु की चंद्रमुखी पुत्री, श्री राधा, तुमसे किस कारण रूठ गई हैं। [1] जबसे वे ...

general

सघन बन झूलें दोऊ सुकुमार

वृंदावन के हरे-भरे, सघन वन में युगल किशोरी श्री राधा-कृष्ण एक संग झूला झूल रहे हैं। उनके हृदय हर्षोन्माद से भरे हुए हैं, वे बार-बार एक-दूसरे की छवि नि...

general

गुण मन्दिर सुंदर युगल मंगल मोदनिधान

युगल सरकार (श्री राधा-कृष्ण) समस्त गुणों के मंदिर हैं और मंगल तथा आनंद के मूल स्रोत हैं। श्री नारायण स्वामी प्रार्थना करते हैं, "हे परम कृपालु युगल वर...

general

मन लाग्यो सुख भोग में तरन चहै संसार

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि यदि मन भोग-विलास के सुखों में ही लगा हुआ है, दिन-रात उसी से आसक्ति बनी हुई है और पुन: संसार-सागर से तरना भी चाहे, तो ऐस...

general

चलो लाल खेलें बसंत

किशोरीजी (श्री राधा) लालजी (श्री कृष्ण) से कहती हैं — हे लाल (प्रियतम)! आओ, हम श्री यमुना के तट पर मिलकर वसंत खेलें। वन के निकुंजों में नई ऋतु आई है औ...

general

नारायण तौ का भयो

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि यदि किसी ने विशाल और आकर्षक नेत्र पा भी लिए, तो उससे क्या लाभ? वे नेत्र तो केवल तभी सार्थक हैं, जब उनमें श्री राधा और श...

general

प्राणनाथ या जगत में सो अभागिनी नार

एक गोपी कहती है—हे प्राणनाथ (श्री कृष्ण)! इस संसार में वह स्त्री (अथवा जीव-रूपी नारी) अत्यंत अभागिनी है, जो आपको त्यागकर पुनः सांसारिक कुटुंब और परिवा...

general

मनमोहन सम सुन्दर को है

सखी के श्री राधा से वचन- मनमोहन श्रीकृष्ण जैसा सुन्दर और कोई नहीं। मेरे अनुमान से तो उनकी समानता कोई दूसरा नहीं कर सकता। [1] उनकी चंचल चितवन और उज्ज्...

general

नारायण मन में बसी लोक लाज कुलकान

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि हे मन! तू अभी भी सांसारिक लज्जा और कुल की मर्यादा (मर्यादाओं के बंधन) में फँसा हुआ है। श्री श्यामसुन्दर का प्रेमी (आशि...

general

मृदु मुसकान निहारि के

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि श्री राधारानी की मधुर मुस्कान का दर्शन कर ऐसा कौन है, जिसे अपने तन की सुधि बनी रहे, जो बौराया न जाए या मौन न हो जाए।

general

धनि व्रजवासी नारि नर

समस्त ब्रजवासी धन्य हैं; श्री वृन्दावन धाम धन्य है, जिसे सुरपति निशिदिन प्रणाम करते हैं।

general

मन चेतु नहीं पछितावैगो

अरे मन, अब तू जाग जा, नहीं तो तू बहुत पछतायगा। तुझे जिसको भजना चाहिए, उनको तूने भुलाया हुआ है। अत्यंत कृपालु श्री कृष्ण का नित्य भजन कर, केवल वही तुझे...

general

आवौ सखी मिलि मंगल गावौ

आओ सखी, हम मिलकर मंगल गान करें, मेरे द्वार पर आज कुंवर कन्हैया पधारे हैं। [1] घर बैठे मैंने परम निधि प्राप्त कर लिया है, मेरे समान सुन्दर भाग्य आज और...

general

विनय करूँ कर जोर

मैं रसिक जनों के चरणों में हाथ जोड़कर विनय करता हूँ कि वे मुझ पर ऐसी कृपा करें, जिससे मेरे हृदय में नित्य ही युगल-चरणों का स्मरण और अनुराग बना रहे।

general

मन में लागि चटपटी

जिस हृदय में श्री कृष्ण दर्शन की वास्तविक लालसा होती है वह स्वतः ही खाना, पीना एवं विश्राम करना भूल जाता है।

general

नेहडगर में पग धरै

श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि जो प्रेम की डगर पर कदम रखने के बाद भी लोक-लाज और कुल की मर्यादा का विचार करता है, वह वास्तव में सच्चा प्रेमी नहीं है...

general

तेरे भावे कछु करौ

संसार में जो कोई जैसा चाहे करे, चाहे भला करे चाहे बुरा; हमें न भले का चिंतन करना है न बुरे का। श्री नारायण स्वामी कहते हैं—‘अरे मन! तू बस अपने हृदय रू...

general

जाके मन में बसि रही

जिसके मन में मोहन की मुस्कान बस जाती है, उसके ऊपर फिर किसी अन्य ज्ञान का प्रभाव नहीं रहता।

general

मगन रहे नित भजन में

जो जन नित्य ही भजन में उन्मत्त और मग्न रहते हैं, तथा भूल से भी निंदनीय आचरण और कुसंग-वृत्ति नहीं रखते, और किसी के प्रति अपराध नहीं करते—तो जान लीजिए ...

general

नारायण वृन्दाविपिन, निशिदिन रहत वसन्त

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि श्री धाम वृंदावन में बसंत निशिदिन (सदैव) बसंत रहता है जहां दिव्य युगल सरकार, राधा कृष्ण, दोनों आनंदचित्त होकर अनंत क्री...

general

नारायण या प्रेम को, नद उमड़त जो ठौर

जिस हृदय में प्रेम रूपी नदी उमड़ पड़ती है, वहाँ एक ही पल में लज्जा एवं मर्यादा रूपी सीमाओं को तोड़ कर आगे निकल जाती है।

general

नारायण दुख सुख उभै

सुख और दुख जीवन में दिन और रात के चक्र की भाँति बिना बुलाए आते-जाते रहते हैं। इसलिए विवेकी मनुष्य को इन दोनों ही परिस्थितियों में समभाव बनाए रखना चाहि...

general

नारायण जब अंत में, यम पकड़ेंगे बाँह

नारायण स्वामी जी ऐसे जीवों को सावधान करते हुए कहते हैं, “जो अपने सांसारिक कार्यों को भजन से अधिक महत्ता देते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि जब तुम्हारा अं...

general

जाहि लगन लगी घनस्यामकी

जिसे श्याम सुंदर की साँची लगन लग जाती है वह पग कहीं रखना चाहते हैं परन्तु कहीं और ही उनके पग पड़ते हैं, एवं धाम की सुधि ही भूल जाती है। [1] वह बड़भ...

general

करु मन जुगलचरण अनुराग

(राग कालिंगडा) "करु मन जुगलचरण अनुराग । बहुत दिवस तोहिं सोवत बीते, जाग रे मूरख जाग । । बेमुखियन की संगति सों तू, जैसे बनै त्यों भाग । बस वृन्दावन भज ...

general

दो बातन को भूल मत

यदि जीव अपना कल्याण चाहता है तो उसे दो बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए—एक तो मृत्यु को और दूसरा श्रीभगवान को। इन दो बातों का सदा स्मरण रखने से जीव का नि...

general

नारायण हरि प्रीती में

श्री नारायण स्वामी जी के अनुसार पांच बातें ईश्वर प्राप्ति में बाधक बताई गयी हैं — इंद्रियों के विषयों का भोग, अधिक निद्रा, हँसी-मजाक, संसार के प्रति म...

general

चलत फिरत बैठत उठत

श्री नारायण स्वामी बस यही कामना करते हैं कि चलते-फिरते, उठते-बैठते, सोते-जागते बस प्रिया-प्रियतम को ही निहारते रहें और श्रीधाम वृन्दावन में वास करें।

general

प्रेम सहित अँसुवन भरें

ऐसे भक्त अत्यंत दुर्लभ हैं जो प्रेम सहित आँसू बहाकर युगल रूप का ध्यान करते हैं।

general

नारायण दो बात सों

साधक के लिए दो बातों से बड़ी और कोई बात नहीं है: 1. यदि रसिकों का संग नित्य मिल जाए। 2. रात दिन युगल रूप ध्यान बना रहे।

general

कोऊ नहीं अपनो सगो

हृदय में इस सत्य को भलीभाँति प्रतिष्ठित कर लो कि श्रीराधा-कृष्ण के अतिरिक्त इस अनंत ब्रह्मांड में तुम्हारा अपना कोई भी नहीं है। यह नश्वर जगत केवल एक ...

general

जिनको मन हरिपद कमल

जिनका मन श्री हरि के चरण कमलों में, भ्रमर के समान, नित्य प्रति चिपका रहता है, उनका संग करने से जीव को कभी भी हानि नहीं होती।

general

आज इन दोउन पै बलि जैये

आज युगल सरकार पर बलिहार जाइए। आज रोम रोम की छवि (जो दिव्य आनंद एवं रस युक्त है ) पर बलिहार जाईये, जिसे देखकर नैन एक क्षण का वियोग बर्दाश नहीं कर सकते।...

general

लतन तरें ठाड़ो कबूं

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि मेरे नैनों में श्यामसुन्दर की वह मूर्ति सदा बसी हुई है—कभी वे वृन्दावन की कुञ्ज-लताओं के मध्य खड़े दिखाई देते हैं, तो क...

general

प्रेम सहित गदगद गिरा, कढ़त न मुखसों बात

जब भक्त का हृदय प्रेम से भर जाता है, तब उसकी वाणी गद्गद हो जाती है और मुख से शब्द भी नहीं निकलते। उस समय उसे अपने प्रियतम के अतिरिक्त और कुछ नहीं सुहा...

general

कबूँ हँसै रोवै कबूँ

जिन्हें प्रेम का बाण लग जाता है, उन्हें तन की भी सुधि नहीं रहती; वे कभी हँसते हैं, कभी रोते हैं और कभी अपने प्रेमास्पद का गुणगान करते हुए नृत्य करने ल...

general

नारायण जाके हिये

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि जिसके हृदय में प्रेम की प्रधानता उत्पन्न हो जाती है, वह सबसे पहले हृदय से लोक-लाज और कुल की मर्यादा का मोह ही हर लेती ह...

general

पंकज विषधर मीन मृग

हे प्यारी जू (श्री राधा)! कमल, सर्प, मछली, मृग, बाण, खंजन पक्षी और बादाम — ये सब तुम्हारी आँखों के बिना मूल्य के गुलाम हैं, क्योंकि तुम्हारे नेत्रों क...

general

आज इन दोउन पै बलिहारी

आज हम दिव्य दंपति श्री राधा कृष्ण पे अपने आप को न्योछावर करते हैं। श्याम सुंदर की अनुपम सुंदरता लाखों "कामदेवों" को लज्जित करने वाली है और श्री राधा क...

general

वृन्दावन जे वास कर

जो सौभाग्यशाली जीव श्री वृन्दावन धाम में वास करते हैं और केवल शाक-पात (साधारण पत्तों और सब्जियों) का ही नित्य आहार करते हैं, उनके ऐसे परम भाग्य को देख...

general

भज मन श्री राधा गोपाल

भज मन श्री राधा गोपाल, गोल कपोल, अधर बिंबाफल, लोचन परम विशाल। - श्री नारायण स्वामी, ब्रज विहार, पद सिद्धान्त (10) अरे मन तू श्री राधा कृष्ण का भजन क...

dham

धनि वृन्दावन धाम है

वृन्दावन धाम धन्य है, “वृन्दावन” नाम धन्य है, और वृन्दावन धाम के वे रसिक जन भी धन्य हैं, जो नित्य श्री राधे–श्याम का सुमिरन करते हैं।

general

जिननें प्रेम प्यालो पियो

जिन जीवों ने युगल-प्रेम का प्याला पिया है, उनके नैन रस में विभोर होकर झूमते रहते हैं। श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि वे पूर्ण रूप से छके रहते हैं और ...

general

काम क्रोध मद लोभ की, लगी हिये में आग

यदि मनुष्य के हृदय में काम, क्रोध, मद और लोभ की अग्नि प्रज्वलित हो जाए, तो समझ लेना चाहिए कि उसके भीतर का वैराग्य और ज्ञान दोनों ही नष्ट हो चुके हैं।

general

नारायण जिनके ह्रदय

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि जिनके हृदय में घनश्याम की सच्ची प्रीति लग जाती है, उनके लिए जाति-पाँति, कुल आदि का कुछ भी काम नहीं रह जाता; मानो सब कु...

general

नारायण तब जानिये

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि सच्ची लगन तभी जानिए, जब हर व्यक्ति, वस्तु एवं जहाँ-जहाँ भी दृष्टि पड़े, वहाँ केवल मोहन लाल ही दिखें।

general

नारायण हरि भक्ति की

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि श्री हरि की भक्ति की प्रथम पहचान यही है कि भक्त स्वयं मान-बड़ाई की इच्छा से रहित (अमानी) होकर रहता है और अन्यों को सदैव...

general

संत सभा झांकी नहीं

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि तूने न तो संतों की सभा में जाकर उनके दर्शन एवं सत्संग का लाभ लिया और न ही कभी श्री हरि के गुणों का गान किया। फिर हे जीव...

general

जिनको मन निज वश भयो

जिन्होंने अपने मन से सांसारिक सुखों को विष की भाँति त्याग दिया हो, वे चाहे घर में रहें (संसार में), या बनवास लेकर वन में वास करें, दोनों ही उनके लिए ए...

general

चन्द्रबदन मृग सम नयन

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि मुख चन्द्रमा के समान सुन्दर हो, नेत्र मृग के समान चंचल और नयनाभिराम हों, चाल गजराज जैसी मतवाली हो और वाणी कोमल एवं मधुर...

general

बहुत गई थोरी रही

अरे मनुष्य! बहुत आयु तो व्यतीत हो चुकी, अब तो थोड़ी ही शेष है। अब भी जाग और नित्य श्री राधा–कृष्ण का भजन कर, क्योंकि कालरूपी चिड़िया निरंतर आयुरूपी खे...

general

नारायण सुख भोग में

श्री नारायण स्वामी कहते हैं— “अरे धूर्त मन! तू दिन-रात सुख-भोग में ही लगा रहता है; भजन कब करेगा? तेरा अंत-समय निकट है, अपने नैनों को खोलकर देख।”

general

नारायण सत्संग कर

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि सत्संग (संतों के संग) के द्वारा भजन की रीति सीखनी चाहिए, क्योंकि काम, क्रोध, मद, लोभ आदि में ही आयु व्यतीत होती जा रही...

general

भयो बावरो प्रेम में

श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि यदि किसी जीव को श्री राधा-कृष्ण की प्रेमाभक्ति की लगन लग जाए और वह ब्रज की वीथियों में भाव-विह्वल होकर किसी बावरे की...

general

रूप रंग सुन्दर घनो

यदि कोई स्त्री अत्यंत सुंदर, रूपवान, चतुर तथा कलाओं की ज्ञाता हो, तथापि यदि वह प्रियतम श्री कृष्ण की भक्ति अथवा उनसे प्रेम नहीं करती, अथवा श्री कृष्ण ...

general

मान बड़ाई ईर्ष्या

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि जिसके मन में मान-प्रतिष्ठा की चाह और ईर्ष्या के अनेक विकार भरे हुए हैं, वह भी बाहर से साधु का भेष धारण किए हुए है—देखो,...

general

गोविन्द गोविन्द गोविन्द भज रे

हे जीव, जिनका न कोई आदि है और न ही अंत, जो समस्त शास्त्रों वेदों के सार स्वरूप हैं, ऐसे गोविंद [भगवान कृष्ण] का भजन कर जिन्हें सुर, नर, मुनि एवं भगवान...

general

मोहि मति रोकै री तू एरी ब्रज नागरी

जब श्री कृष्ण माननी श्री राधा से मिलने पहुंचते हैं तो श्री राधा की एक सखी उन्हें भीतर प्रवेश करने से रोक देती हैं। (श्री कृष्ण सखी से कहते हैं) - हे ...

general

नारायण संसार में

श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं—‘भैया, यह संसार क्षणभंगुर है। इस जगत में अनन्त काल से असंख्य राजा होते आए हैं; वे निरन्तर केवल “मैं” और “मेरी” में ही उ...

general

नन्दलाल कीरति कुंवरि

श्री कृष्ण और श्री राधारानी कहने को तो दो हैं, परन्तु जैसे तन और उसकी छाया सदा साथ रहती है, वैसे ही ये दोनों आधे क्षण के लिए भी अलग नहीं हो सकते।

general

रक्षा करी न जीव की दियो न आदर दान

यदि किसी जीव की न तो रक्षा की और न ही उसे आदर-सत्कार दिया, तो ऐसे पुरुष से श्रेष्ठ तो वह वृक्ष है, जो जीवों को निष्काम भाव से छाया और फल प्रदान करता ...

dham

धनि धनि श्रीवृन्दावन धाम

(राग शहानौ) “धनि धनि श्रीवृन्दावन धाम” श्री वृंदावन धाम धन्य है। “जाकी महिमा बेद बखानत, सब बिधि पूरण काम” श्री वृंदावन धाम की महिमा वेद गाकर बखान कर ...

general

ब्रह्मादिक के भोग सुख

जिसे ब्रजचन्द्र (श्री राधा–कृष्ण) की सच्ची लगन लग जाती है, उसे ब्रह्मा आदि देव के ऐश्वर्य और स्वर्ग के समस्त भोग-विलास भी विष के समान कड़वे और त्याज्य...

general

विद्या पढ़ करतौ फिरै

विद्या प्राप्त करने के बाद भी यदि हम दूसरों का अपमान करते हैं, तो उसे विद्या नहीं, बल्कि अज्ञान कहा जाता है।

general

साँवरे की जिन निरखी मुसिक्यान

जिन्होंने सांवरिया की मुस्कान की झलक देख ली, वह तो बिना बरछी एवं बाण के ही उसी क्षण घायल हो गए। उनके लिए मानो एक क्षण के लिए भी धीरज धारण करना वैसे ही...

general

रे मन क्यों भटकत फिरत

अरे मन, अनंत कोटि जन्मों से तू क्यों भटक रहा है? अब श्रीकृष्ण का भजन कर। श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है; इस बात को समझ और शर...

general

गुण गावै गोपाल के भरि लावै दृग नीर

गोपाल के गुणों का कीर्तन करते-करते आँखें आँसुओं से भर जानी चाहिए — यही सच्ची भक्ति की पहचान है। श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि जब तक बलराम के भैया श्र...

general

करू मन, नंदनँदनको ध्यान

अरे मन, नन्दनन्दन श्री कृष्ण का स्मरण कर। [1] हे मन, मुझे ध्यान से सुन, यह महान अवसर तुझको फिर से प्राप्त नहीं होगा। [2] श्री कृष्ण के मुख पर उनके घुं...

general

तजि कुतर्क जो नित सुनै

श्री नारायण स्वामी कहते हैं— ‘श्री युगल सरकार अपने निज-महल का निवास उन्हीं को प्रदान करते हैं, जो समस्त प्रकार के तर्क–कुतर्क का त्याग कर सदैव युगल-ली...

general

लाल तेरे जादु भरे दोउ नैन

हे बाँके बिहारी लाल, तुम्हारे नैन जादु भरे हैं जो ऐसा मोहिनी मंत्र डाल देती हैं कि जिसकी चितवन की कोर ही हमारे चित्त को वश में कर लेती है। [1] यह नै...

general

चार दिनन की चांदनी

इस मानव जीवन-संसार की चाँदनी तो केवल चार दिनों की है, जिसके पश्चात अन्धकार ही अन्धकार है। इसलिए हे मन! तू हरि का भजन कर, जिससे तू इस दुःखमय संसार से प...

general

धन यौवन यों जायगो

अरे मन! धन और यौवन ऐसे चले जाएँगे, जैसे कपूर उड़ जाता है। अभी समय है—श्री राधा-कृष्ण का भजन करके अपनी बिगड़ी बना ले; नहीं तो अंत में पछताना पड़ेगा।

general

मनमोहन जाकी दृष्टि परत

श्री नारायण स्वामी कहते हैं "जिसे एक बार श्री कृष्ण की झलक मिल जाये, तो उसके ह्रदय की दशा बड़ी विचित्र हो जाती है। तब उसे उसका भवन नहीं सुहाता, न उसे भ...

general

वन्दौ श्रीराधा ब्रजचन्द

“करत अनेक भांति सों लीला, भक्तजन मन देत अनंद।” वे अपने भक्त और प्रेमी जनों को आनंद प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की लीलाएं करते हैं। “एक वदन सों ...

general

फूलन की चन्द्रकला सीस

श्री राधा का मुकुट फूलों से बना है, और उनके शीश पर फूल सुशोभित हो रहे हैं। प्यारी जी के कान फूलों से बने झुमकों से सजे हुए हैं। [1] फूल उनके गले की म...

general

उर भीतर अति चाहना, बाहर राखत त्याग

यदि हृदय के भीतर अनंत चाहें भरी हुई हैं, परंतु केवल बाहरी त्याग रखा हुआ है, तो ऐसा त्याग व्यर्थ है; वह निश्चित ही माया द्वारा परास्त हो जाएगा।

general

निज स्वारथ के मित्र सब

जगत में समस्त व्यक्ति प्रायः स्वार्थवश ही मित्र बनते हैं; परंतु जो बिना स्वार्थ के प्रेम और मित्रता करता है, वह एकमात्र नंदलाल श्रीकृष्ण ही हैं।

shloka

संत सभा झांकी नहीं, कियो न हरिगुण गान | नारायण फिर कौन विधि, तू चाहत कल्यान ||

यदि संत सभा भी नहीं गए और हरि गुण गान भी नहीं किया तो किस विधि से आप अपना कल्याण चाहते हो ?

shloka

जिनको मन निज वश भयो, तजकर विषै विलास।

जिन्होंने अपने मन से सांसारिक सुख विष की भाँती त्याग दिया हो, वह चाहे घर में रहें (संसार में), या बनवास लेकर वन में वास करें, दोनों ही उनके लिए एक समा...

shloka

चलत फिरत बैठत उठत

श्री नारायण स्वामी बस यही कामना करते हैं कि चलते-फिरते, उठते-बैठते, सोते-जागते बस प्रिया-प्रियतम को ही निहारते रहें और श्रीधाम वृन्दावन में वास करें।

shloka

कोऊ नहीं अपनो सगो, बिन राधा गोपाल

कोऊ नहीं अपनो सगो, बिन राधा गोपाल | नारायण तू वृथा मति, परै जगत के जाल || - श्री नारायण स्वामी - अनुराग रस (50) श्री राधा कृष्ण के सिवाय तुम्हारा अपना...

shloka

नारायण हरि प्रीती में

श्री नारायण स्वामी जी के अनुसार पांच बातें ईश्वर प्राप्ति में बाधक बताई गयी हैं जो निम्न प्रकार हैं, सांसारिक विषयों के भोग, निद्रा, व्यर्थ हँसी, जगत ...

shloka

जिननें प्रेम प्यालो पियो, झूमत तिनके नैन

जिन जीवों ने युगल प्रेम प्याला पिया हो, उनके नैन रस में विभोर झूमते हैं । श्री नारायण स्वामी कहते हैं वह पूर्ण रूप से संतुष्ट (छके) रहते हैं और नित्य ...

shloka

नारायण जिनके ह्रदय, प्रीति लगी घन श्याम

श्री नारायण स्वामी कहते हैं जिनके हृदय में घनश्याम की सच्ची प्रीती लग जाए, उनका जात पाँत कुल सब से कुछ भी काम नहीं रह जाता, मानो सब नष्ट हो जाता है |

shloka

चन्द्रबदन मृग सम नयन, गति गयंद मृदुबोल

चंद्र के समान बदन, मृग के समान नेत्र, हाथी के समान मस्त चाल हो, और अत्यंत मृदु बोल हों, परन्तु यदि हरि की भक्ति नहीं है तो यह सब संसारी आकर्षण कौड़ी के...

shloka

नारायण दो बात सों

नारायण दो बात सों, अधिक और नहिं बात | रसिकनको सत्संग नित, युगलध्यान दिनरात || श्री नारायण स्वामी - अनुराग रस (183) साधक के लिए, दो बातों से बड़ी और कोई...

shloka

भज मन श्री राधा गोपाल

अरे मन तू श्री राधा कृष्ण का भजन कर, जिनके गोल गाल हैं, होंठ मीठे फल के जैसे एवं नयन अत्यंत विशाल हैं।

shloka

रे मन क्यों भटकत फिरत

अरे मन, अनंत कोटि जन्मों से तू क्यों भटक रहा है, अब श्री कृष्ण का भजन कर। श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, इस बात को समझ और श...

shloka

तजि कुतर्क जो नित सुनै, यह लीला रसपुञ्ज

श्री नारायण स्वामी कहते हैं "श्री युगल सरकार अपने निज महल का निवास उन लोगों को प्रदान करते हैं जो हर प्रकार के तर्क कुतर्कों को त्यागते हुए सदैव युगल ...

shloka

दो बातन को भूल मत

दो बातों को संसार में कभी नहीं भूलना चाहिए यदि आप अपना कल्याण चाहते हैं—एक तो मृत्यु को और दूसरा भगवान को।

shloka

नारायण सुख भोग में, तू लम्पट दिन रैन |

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि अरे धूर्त मन, तू दिन रात सुख भोग में ही लगा है, कब भजन करेगा? तेरा अंत समय निकट है अपने नैनों को खोल कर देख।

shloka

बहुत गई थोरी रही, नारायण अब चेत

अरे मनुष्यों बहुत उम्र तो बीत गयी, अब थोड़ी ही बची है, अब तो जाग और नित्य राधा कृष्ण का भजन कर क्यूंकि काल रुपी चिड़िया नित्य ही आयु रुपी खेत चुग रही है...

shloka

नारायण मन में बसी लोक लाज कुलकान

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि श्री कृष्ण का भक्त होना मजाक नहीं है। उनके भक्तों को पूरी तरह से समाज की लौकिकता, लाज, झूठी प्रतिष्ठा, पैतृक परंपराओं, ...

shloka

नारायण तौ का भयो, पाये नैन विशाल

श्री नारायण स्वामी कहते हैं कि ऐसा क्या हुआ जो किसी ने विशाल सुन्दर नेत्र पा लिए, विशेष नेत्र तो वह हैं जिनमें श्री राधा कृष्ण की नित्य छवि बसती है।

general

जो घायल हरि दृगन के

श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि जो भक्त श्री हरि के नेत्रों की चितवन से घायल हो चुके हैं, वही प्रेम के सागर में डूबते हैं। उनकी दशा अत्यंत अद्भुत हो...

dham

सुख सम्पति धन धामकी

जिनके मन में धन, सुख, सम्पत्ति अथवा धाम की तनिक भी इच्छा नहीं होती, उन्हीं के हृदय में प्रतिदिन, प्रत्येक क्षण प्रेम का प्रकाश होता है।

general

गढि गढि कें बातें कहे

श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि जो जीव बना-बनाकर बड़ी-बड़ी भक्ति अथवा प्रेम की बातें तो बहुत करते हैं, परंतु उनके मन में लेशमात्र भी वास्तविक प्रेम ...

general

नारायण अति कठिन है

श्री नारायण स्वामी जी कहते हैं कि श्री हरि से मिलने का मार्ग अत्यंत दुर्गम और कठिन है। इस प्रेम-मार्ग पर कोई साधक तभी अपने कदम रख सकता है, जब वह सर्वप...

general

प्यारी नित ऐसे ही तुमें निहारूंहै

सखी के श्री राधा के प्रति वचन - हे प्यारी जू! मेरी यही अभिलाषा है कि मैं नित-निरंतर आपको इसी प्रकार निहारता रहूँ। आपके इस चंद्रमा के समान सुंदर मुखमं...

shloka

सुनत न काहू की कही

न तो मैं किसी को सुनता हूँ, न ही मैं किसी से कुछ भी कहता हूँ। श्री नारायण स्वामी कहते हैं, मेरा मन रात दिन श्री राधा कृष्ण की रूप माधुरी में पूर्ण रूप...

shloka

धनि व्रजवासी नारि नर

समस्त ब्रजवासी धन्य हैं, वृंदावन धाम धन्य है जिन्हे सुरपति निशिदिन प्रणाम करते हैं।

shloka

प्रेम सहित अँसुवन भरें

ऐसे भक्त अत्यंत दुर्लभ हैं जो प्रेम सहित आँसू बहाकर युगल रूप का ध्यान करते हैं।

shloka

ब्रजमण्डल के बास की, करत चतुर्मुख आस

ब्रजवास की आशा श्री ब्रह्मा जी भी नित्य करते हैं, ऐसे जीव धन्य हैं जिनका ब्रज में नित्य निवास है।

shloka

लखी न जिन छबि श्याम की

जिस ने पल भर के लिए भी श्याम सुंदर की छवि न निहारी, और न ही पल भर के लिए ध्यान किया, वो तो जगत में प्रगट हृदय हीन पत्थर के समान हैं।

shloka

करु मन जुगलचरण अनुराग

अरे मन, युगल सरकार के कमल चरणों से प्रेम करो। तुम अनंत काल से अज्ञानता में सो रहे हो। हे मूर्ख, यह जागने का समय है। जो तेरी भक्ति के पक्ष में एवं उसमे...

shloka

नारायण हरि भक्ति की, प्रथम यही पहचाँन

सबसे पहली पहचान भक्ति की यही है कि वह स्वयं मान नहीं चाहता और दूसरों को मान देता है।

shloka

आज इन दोउन पै बलि जैये

आज युगल सरकार पर बलिहार जाइए। आज रोम रोम की छवि (जो दिव्य आनंद एवं रस युक्त है ) पर बलिहार जाईये, जिसे देखकर नैन एक क्षण का वियोग बर्दाश नहीं कर सकते।...

shloka

नारायण तब जानिये, लगन लगी या काल

श्री नारायण स्वामी कहते हैं की सच्ची लगन तभी जानिये जब हर व्यक्ति, वस्तु एवं जहाँ जहाँ भी दृष्टि पड़े, केवल मोहन लाल ही दीखें |

shloka

करू मन, नंदनँदनको ध्यान

अरे मन, नन्दनन्दन श्री कृष्ण का स्मरण कर। [1] हे मन, मुझे ध्यान से सुन, यह महान अवसर तुझको फिर से प्राप्त नहीं होगा। [2] श्री कृष्ण के मुख पर उनके घुं...

shloka

साँवरे की जिन निरखी मुसिक्यान

जिन्होंने सांवरिया की मुस्कान की झलक देख ली, वह तो बिना बरछी एवं बाण के ही उसी क्षण घायल हो गए। उनके लिए मानो एक क्षण के लिए भी धीरज धारण करना वैसे ही...

general

नारायण जाके हृदय

जिसके हृदय में श्यामसुन्दर समा जाते हैं, उसे फूलों, पत्तियों, फलों और वृक्षों की डारों में—अर्थात् हर जगह—श्यामसुन्दर ही दिखाई देते हैं।