SaintsBooksRagasShlokasStrotrasPoems
HomeSaintsshri madhuri dasa
All Saints

Biography & History

Vaishnava saint of the Braj tradition.

shri madhuri dasa Collected Verses

general

नैनन सों नैना मिले, मुख सौं मुख लपटाय

वृन्दावन युगल-रस का परम-पावन स्थान है जहाँ युगल (श्री राधा कृष्ण) प्रेम के वशीभूत होकर नयन से नयन मिलाते, मुख से मुख लगाते और भुजाओं में परस्पर लिपटकर...

general

वृंदावन की बात में जितै जितै मन जात

वृन्दावन की लीलाओं में मन जहाँ-जहाँ प्रविष्ट होता है, वहीं-वहीं वह और अधिक रस का अनुभव करता है। आश्चर्य यह है कि चित्त उस रस से कभी भी तृप्त नहीं होता...

general

जो लालच कोटिक मिले, तौन चित्त ललचाय

श्री वृन्दावन धाम की ऐसी विलक्षण माधुरी है कि यदि हृदय एक बार इसका रस चख ले, तो चाहे करोड़ों प्रकार के प्रलोभन क्यों न मिलें, वह फिर कहीं ललचाता नहीं ...

general

वंशीवट की माधुरी जो कहिये कछु बैन

वंशीवट की उस अलौकिक मधुरता का वर्णन शब्दों में कैसे किया जाए? यदि उसका बखान करना हो, तो नेत्रों में रस भरकर उसको जिह्वा बनाना होगा (देखने के लिए) और ज...

general

गुणनि अगाधा राधिका, श्री राधा रस धाम

श्री राधिका जी अनंत गुणों की अगाध सागर हैं और साक्षात् रस का धाम हैं। संसार के समस्त सुखों की सिद्धि और पूर्णता केवल उनके नाम के 'आधे' भाग (अर्थात् के...

general

श्री वृंदावन स्वामिनी करि सुदृष्टि इहि ओर

हे वृंदावन की महारानी, श्री राधा! कृपा करके मेरी ओर सुदृष्टि डालिए और अपने कृपा-कटाक्ष की कोर से अनुराग-रस की वर्षा कर दीजिए।

general

केलि माधुरी सिंधु के, कोऊ न पावत पार

वृन्दावन की इस अगाध केलि-माधुरी के सिंधु का कोई भी पार नहीं पा सकता, चाहे मन, वचन और कर्म से कोई निशि-दिन इसका निरंतर चिंतन करता रहे।

general

वृंदावन की बात कछु, क़हत बने नहिं बैन

वृंदावन की बात कछु, क़हत बने नहिं बैन। नैंन समाने विपिन में, विपिन समाने नैंन॥ - श्री माधुरी दास, वृंदावन माधुरी (23) श्री वृन्दावन की महिमा के विषय...

general

अहो लड़ैती विन कहे जानि लेऊ जिय बात

हे लड़ैती [श्री राधा]! बिना कहे ही मेरे हृदय की बात जान लीजिए—आपके चरणों के संग बिन मुझे कुछ भी सुहाता नहीं।

general

सुरझाये सुरझे नहीं उरझ रहे यह रूप

दिव्य युगल श्रीराधा-कृष्ण एक-दूसरे की रूप-माधुरी में इस प्रकार गुंथे हुए हैं कि उन्हें पृथक करना असंभव है। उनके स्वरूप परस्पर ऐसे एकाकार हो गए हैं कि ...

general

प्रेम अटपटी बात कछु

विशुद्ध प्रेम की अनुभूति शब्दों की सीमा से परे है। उसे न तो वाणी पूर्णतः व्यक्त कर सकती है और न तर्क समझा सकता है। इस प्रेम की वास्तविक स्थिति या तो ...

general

कान कथा मन ध्यान

कानों का विश्राम श्री श्यामाश्याम की कथा में है, मन का ध्यान में, रसना का उनके नाम में एवं आँखों का विश्राम उनकी रूप माधुरी है।

general

माधुरी की रास सब शोभा को निवास जहां

रस से भरे श्री श्यामा श्याम, वंशीवट में स्थित रास मण्डल में मधुर रास नृत्य कर रहे हैं, जहाँ समस्त शोभा का निवास है। [1] उनके चरणों में नूपुर, हस्त कम...

general

बार बार रीझि रीझि कहत विहारीलाल

श्री कृष्ण, प्रेम में उन्मत्त होकर, बार बार श्री प्रियाजी जी [श्री राधा] से कहते हैं कि हे प्यारी जू! वंशीवट की अद्भुत शोभा को निहारिये! [1] यमुना के...

general

कौन सके गुन गाय तिहारे

हे श्री कुंजबिहारी और श्री कुंजबिहारिनी जू! ऐसा कौन है जो आपके अगाध गुणों का गान करने में समर्थ हो? आप दोनों तो रूप, विलास और प्रेम की सीमा हैं, जो सद...

general

वंशीवट तट निकट भूमि

यमुना तट के निकट वंशीवट की भूमि सदा वृक्षों और लताओं से आच्छादित हरिभरी रहती है जहां सर्वदा पिय प्यारी (राधा कृष्ण) नित्य विहार पारायण हैं।

general

दसन खँडित वीरी रुचिर दैहैं निकट बुलाय

मेरी यही अभिलाषा है कि कुंवरी श्री राधा अपने सुकोमल हाथों से उनके द्वारा चर्वित पान मुझे अपने निकट बुलाकर प्रदान करेंगी एवं अपने कंठ के हार को मेरे कं...

general

जो वन वन डोलत रहों

यदि कोई जीव श्री श्यामाश्याम से मिलने की आशा बाँधकर वृन्दावन के कुंज वनों में डोलेगा, तो अनजाने में ही कहीं न कहीं उसकी उनसे अचानक भेंट अवश्य होगी।

general

करैं मनोरथ पिय के जो कछु उपजै जीय

प्रियतम श्यामसुन्दर के हृदय की समस्त अभिलाषें को श्री राधा पूर्ण करती हैं। श्री राधिका, श्रीकृष्ण के हृदय (अंक) में सदा विराजती हैं, और श्रीकृष्ण प्रे...

general

अहो लड़ैती लाड़ली, अलखि लड़ी सुकुमारु

हे लड़ैती लाड़ली श्री राधे! हे अति सुकुमार अलख लड़ी, मनोहारनी किशोरी जू! कृपा कर मुझे अपने सुंदर मुख की थोड़ी सी झलक दिखलाइये।

general

जो गावहिं सुमरहिं सदा मन बच विपिन विलास

जो व्यक्ति मन और वचनों से सदा वृंदावन की लीलाओं का यशोगान और सुमिरन करता है, वह सहज ही आनंद और श्री वृंदावन धाम में वास प्राप्त कर लेता है।​

general

कहा करूँ कासों कहूँ को बूझे कित जाउँ

क्या करूँ, किससे कहूँ, कौन समझेगा, किसके पास जाऊँ? श्री प्रिया-प्रियतम के दर्शन की तीव्र लालसा लिए, श्री धाम वृंदावन के वनों में उनका नाम लेलेकर व्याक...

general

वा मुख देखन को कहौं

ऐसा कौन-सा उपाय करूँ कि मुझे श्री श्यामा-श्याम के मुख-कमल के दर्शन प्राप्त हो सकें? मैं क्या करूँ, किससे कहूँ? अब तो यह पीड़ा अत्यंत असहनीय हो गई है।

general

पिय प्यारी को विहरिवो

यद्यपि प्रिया-प्रियतम की विहार लीलाओं को हृदय में सदा छुपाकर रखना चाहिए, परंतु मैं जितना-जितना इसे हृदय में छुपाने का प्रयास करता हूँ, वे उतनी ही सहजत...

general

कमल से लोइन ललित अति शोभा देत

कमल समान नेत्रों वाली श्रीराधा जू, अत्यंत लावण्यमयी छवि से, श्रीकृष्ण के संग विराजमान हैं, और करोड़ों कामिनियाँ भी उनके सौंदर्य के आगे फीकी लगती हैं। ...

general

जो मोसों मोसी करौ नाहीं कछु मोहि ठौर

यदि आप मेरे साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा मेरे कर्मों के अनुसार होना चाहिए, तो हे प्रभु, मैं इतना बड़ा पापी हूँ कि मेरा उद्धार कभी संभव नहीं होगा। आपक...

general

आय कुँवर ठाड़े भये नवल कुंवरि के संग

कुँवर (श्यामसुन्दर) नवल कुँवरि (श्रीराधा) के संग यमुना-पुलिन में वंशीवट पर खड़े हैं जहाँ प्रेम-रस की अनंत तरंगें उमड़ रही हैं।

general

वामुख की आशा लगी

अब मुझे केवल उन (प्रिया-प्रियतम) के मुख-दर्शन की ही उत्कंठा लगी है। योग, साधना और अन्य सभी उपायों की आशा मैंने पूर्णतः त्याग दी है। अब यदि शीघ्र ही उन...

general

कहों कहां लों वरनि में वंशीवट की केलि

मैं प्रिया-प्रियतम की वंशीवट की उस अद्भुत दिव्य केली लीला को कैसे और कहाँ तक वर्णन करूँ क्योंकि उस रस को वही समझ सकता है जो स्वयं सहचरियों के संग उस ल...

general

श्यामा श्याम बैठे नव

श्री श्यामाश्याम नवीन फूलों की सेज पर विराजमान हैं, और एक-दूसरे की रूप माधुरी का दर्शन कर रहे हैं तथा एक-दूसरे का फूलों से श्रृंगार कर रहे हैं। [1] श...

general

वृंदावन की माधुरी, मन को मन हर लेत

श्री वृंदावन धाम की माधुरी मन के मन का भी हरण कर लेती है जिसका सहज स्वभाव है समस्त अंगों को सुख प्रदान करना।

general

कठिन मनोरथ मन उठे, को पुरनि करे आनि

मेरे मन में प्रेम भरे दुर्लभ मनोरथ उत्पन्न हो रहे हैं, उन्हें कैसे पूरा करूँ? कोई उपाय नहीं सुझता, केवल श्री लाड़लीजी ही अब कृपा करेंगी मुझे दीन-दुखिय...

general

शोभा नवल निकुंज की

शोभा नवल निकुंज की, क़हत बने नहिं बैन। कै जाने मन की दशा, कै माधुरि कै नैन॥ - श्री माधुरी दास, वंशीवट माधुरी (27) वृन्दावन में वंशीवट के नवल-निकुंज ...

general

और कहाँ ते सुमरिये

श्री प्रिया-प्रियतम के इस रास-विलास की लीला इतनी अगाध है कि वे मेरी सामर्थ्य से परे है। उनका पूर्ण स्मरण तो दूर, यहाँ तो ऐसी दशा हो जाती है कि ‘राधा’ ...

general

वृन्दावन विहरहिं सदा गहे परस्पर बाँह

दिव्य दंपति श्री राधा-कृष्ण एक-दूसरे का आलिंगन कर सदा वृंदावन में नित्य विहार करते हैं। मेरे हृदय में उनसे मिलने की तीव्र उत्कंठा जाग उठी है।