सन्तग्रन्थरागश्लोकस्तोत्रकविता
मुख्यपृष्ठग्रन्थसिद्धान्त के पद
सभी ग्रन्थ
Sacred Scripture

सिद्धान्त के पद

ग्रन्थ के पद एवं श्लोक

75 items
general

लडैती जू को महल महा सुखरासी

श्री लाड़ली जी [श्री राधिका जू] का महल अत्यंत सुख प्रदान करने वाला है, जिस भाँति भी वह चाहती हैं उसी प्रकार वह केली विलास करती हैं एवं हम सखियों को रस...

general

हमारे धन वृन्दावन प्यारी

हमारा एकमात्र धन श्री वृंदावन धाम की लाड़िली श्री राधिका प्यारी ही हैं। यह ऐसा अद्भुत नित्य धन है जो जितना पान करो वह कभी भी कम नहीं होता, किन्तु नित्...

general

मेरो मन एक ही ठौर भलौ

मेरा मन तो एक ही ठौर लगा हुआ है [श्री राधा कृष्ण में], इसी में मेरी भलाई है। नित्य ही जागते और सोते एवं सपने में भी यह कहीं और नहीं जाता [एवं जाया करे...

general

को सरि करै हमारी राधा

[यह पद बहुत महत्वपूर्ण है स्वामी हरिदास जी की नित्य विहार उपासना को समझने के लिए] हमारी सर्वोपरि नित्यबिहारिनी स्वामिनी स्वरूपा श्री राधा की समानता कौ...

general

कुँवरि किशोरी राधे सुख की रासि

कुँवरी किशोरी श्री राधे ही सुख की राशि हैं। हे लाड़िली, अब तो मुझे आपकी कृपा की आशा है एवं बरसाने के वास पर ही भरोसा है। [1] हे छबीली, मुझे अब अपनी क...

general

हमारौ मेल मिलाप है तो सों प्यारी

हमारा मेल मिलाप [प्रेम का सम्बंध] केवल अति उदार चूड़ामणि श्री कुंजबिहारिनी प्यारी ज़ू [राधा रानी] से ही है और श्री प्यारी ज़ू के गर्व में ही हम नित्य ...

general

सखी री मन के स्याम सुखदाई

हे सखी, मन में जो श्री नित्यबिहारी बिहारिनी जु निरंतर विहार कर रहे हैं, वे ही श्याम सदाकाल सुखदाई हैं। प्रकट श्याम से हर क्षण कैसे मिल सकते हैं और उनक...

general

अब जिन करो अबार लड़ैती जू

हे लड़ैती जू, अब देर न कीजिये, मेरी नाव भव सागर में अटकी हुई है। मेरे जैसा अधम और आपके जैसा उद्धार करनेवाला कोई और नहीं है। [1] मैं विषय रस में डूबा ह...

general

लड़ैती मेरी प्रानजीवन धन प्यारी

श्री लड़ैती जू [राधा] ही मेरी प्रान जीवन धन प्यारी हैं। मेरा तन भी श्री राधा है मेरा मन भी श्री राधा है, एक क्षण को भी श्री राधा रानी मेरे से विलग नहीं...

general

तिहारौ तौ परयौ है मान को सुभाव

प्रिया प्रियतम एक दूसरे को निहार रहे हैं। इतने में श्री राधा मान कर लेती हैं। ऐसा सूक्ष्म मान हुआ है कि कुछ समझ ही नहीं आ रहा, कटाक्ष में ही मान हो गय...

general

अब हीं बनी है बात, औसर समझि घात

श्री सरस देव जी अपने निज आश्रित साधक जन (अथवा अपने ही मन से कहते हैं): तेरी बिगड़ी बात बन सकती है, तुझे यह बड़ा सुंदर अवसर मिला है (मानव देह के रूप म...

general

मेरौ मन श्रीवृन्दावन अटक्यौ

मेरा मन श्री वृंदावन धाम में अटक गया है।स्वामी श्रीहरिदास जी और श्री विट्ठल विपुल देव जी की कृपा से अब यह भूल कर भी इस निज महल श्री वृन्दावन धाम को छो...

general

प्रिया जू की चितवनि प्रेम की सुधारी है

श्री प्रिया जू (श्री राधा) की चितवन सहज में ही प्रेम प्रदान करने वाली है। एक नयन कटाक्ष ही चित्त को हर लेता है, प्राणों में आनंद का संचार करता है एवं ...

general

जे श्रीराधा चरन उपासी

जो श्री राधा के चरणों के अनन्य उपासक हैं उनके चरणों में नित्य सेवा करनी चाहिए। [1] उनके चरण कमलों का प्रसाद पाकर ही समस्त प्रकार के मन के विकार एवं द...

general

सहचरि करै सोइ मोइ भावै

प्रिया प्रियतम का विहार सहचरी की इच्छा के अनुकूल ही होता है। जो ललिता जी करती हैं वही प्रिया प्रियतम को भाता है और जो प्रिया प्रियतम की इच्छा होती है...

general

लडैती तेरी कृपा कहिय न जाइ

लड़ैती जू (श्री राधा जू) की कृपा कहते नहीं बनती, जो हर क्षण मुझे अपनी कृपा दृष्टि से पोषण कर अपने अति अद्भुत रस का वर्षण करती हैं जिसका अपार आनंद मेरे...

general

हिंडोरे झूलत तन सुकुमार

सुकुमार शिरोमणि नित्यविहारी श्री युगल आनदोल्लास के हिंडोले पर झूल रहे हैं। श्री प्रियाजी पुलकित हो होकर अपने प्राणाधार प्रियतम के हृदय से लग रही हैं। ...

general

लोक वेद मरजाद गहैं न लहै

अनन्य रसिक जनों की रति को समझाते हुए श्री नागरीदेव जी कहते हैं कि यदि कोई उपासक श्री वृंदावन धाम की विशुद्ध प्रेमरस उपासना में लोक और वेद की मर्यादा क...

general

सुनो जी कानैं नूपूररो झनकार

श्री राधा जू के चरणों के नूपुर की झंकार को अपने कानों से सुना है। हे किशोरी लड़ैती जू, अब ऐसी कृपा हो कि आप मुझे अपना बनाकर, अपने परम अंतरंग नित्य विह...

general

कर्म धर्म और ज्ञान विज्ञान

एक नित्य विहार का अनन्य उपासक कहता है कि कर्म, धर्म, ज्ञान, विज्ञान एवं नाना प्रकार की भक्ति को हम अपने ह्रदय में आने नहीं देते। और तो और वेद प्रतिपा...

general

जय जय श्री राधिका पद कमल

श्री राधिका के चरण कमलों की जय हो जो सखियों के मन को सुख प्रदान करने वाले हैं एवं रसिक जनों के जीवन का आधार हैं। [1] लक्ष्मीपति श्री हरि, शुकदेव, एवं...

general

मेरे प्रान जीवन धन राधे

मेरी प्राण जीवन धन कुंजबिहारिणी श्री राधे हैं जो महाप्रेम रस की राशि हैं एवं अद्भुत अगाध रूप माधुरी का वर्षण करने वाली, रसिकों की चूड़ामणि अनन्य आराध्...

general

नृपति निकुंज विहारनि रानी

निकुंज की महाराज श्री निकुंज बिहारिनी श्री राधा हैं। ऐसे निकुंज की श्री ललिता जी मंत्री हैं जिनके विभिन्न परिकरों की सेना है और वहाँ के सेवक श्री लालज...

general

बखानत प्रेम प्रताप महातम

श्री नागरीदेव जी कहते हैं — हे भाई! प्रेम को तुम प्रताप एवं माहात्म्य में मिलाकर वर्णन करते हो, इसलिए तुम्हारी रसिकता का स्वांग सच न होकर परखने पर कच्...

general

ताके मुख की हौं बलि जाउँ

मैं उन पर बलिहारी जाता हूँ जो श्री राधा का नाम जपते हैं। वही मनुष्य परम रस को प्राप्त करता है जो श्री राधा का नाम जपता है। [1] मुझे श्री लाल जी (कृष...

general

संग न अब काहू कौ कीजै

हे भाई! जगत में अब संग करने योग्य कोई नहीं रहा है। आज कल आध्यात्मिक जगत के जीव, अपने हाथों में माला लेकर नाम जप तो करते रहते हैं परंतु उनका उद्देश्य ए...

general

रुचे मोहिं ब्रजबासिन के टूक

अब हमें इन ब्रजबासियों के ही घर-घर के टूक रुचते हैं, जो अभिमान अविद्या रूपी तृण के लिए मानो साक्षात अग्नि की ज्वाला स्वरूप हैं। [1] अब हमें किसी करकच...

general

रसिक अनन्य मुकुट हमरे

श्री राधा के चरणों की जय हो जिनमें हमारे रसिकों के अनन्य मुकुट मणि, सदा काल, रमें रहते हैं। [1] जिन श्री चरणों की कृपा प्रसाद से मन का कोई ग़म शेष नह...

general

प्रीति तौ श्री राधा ही सों कीजै

यदि प्रेम करना है तो श्री राधा से ही कीजिए क्योंकि वे ही जीवन और मरण में अर्थात् सदा साथ निभाने वाली हैं, जिनके बिना यह मनुष्य शरीर धारण करना व्यर्थ ...

general

जै श्रीहरिदास रसिक वर की

रसिकवर श्रीस्वामी हरिदासजी की सदा जय हो, जिन्होंने इस धराधाम पर अवतार लेकर ऐसा अनुपम अनन्य धर्म प्रकट किया, जिससे विधि-निषेधात्मक शुभ और अशुभ कर्म का...

general

स्याम सब ही के जिय की जानत हैं

सबके स्वामी और सबके भीतर विराजमान श्रीबांके बिहारीजी सबके हृदय की बात भली भाँति जानते हैं। वे प्रत्येक व्यक्ति के अंतर्मन में उठने वाले सूक्ष्म से सूक...

general

वनराज हमारे प्यारे हैं

वनों का राजा, श्रीधाम वृंदावन हमको (रसिकों को) अत्यंत प्यारा है। यह इस भूतल पर नित्य सदा विराजता है एवं दिव्य प्रेम-रस का मूल स्रोत है। [1] जो भी यु...

general

श्री बिशोक नंदिनी बिनु कौहै

श्री बिशोक नंदिनी, श्री ललिता जी के अतिरिक्त और कौन है जो मेरे जैसे पतित जीव का उद्धार और निर्वाह कर सके? ऐसी अहेतुकी करुणा और अनंत दया तो केवल श्री ल...

general

मो निर्धन की ललिता संपति

मेरे जैसे निर्धन की सम्पत्ति श्री ललिता सखी ही हैं। मेरा हृदय एक क्षण के लिए भी उन्हें विस्मृत नहीं कर पाता; वह निरंतर उनसे बँधा रहता है और हर पल उनके...

general

मोहि भरोसौ स्वामी जी को

मुझे तो ललिता अवतार स्वामी श्री हरिदास जी पर विश्वास है। उनकी करुणा ऐसी है कि वे जिस पर कृपा करते हैं, उसे भी अपने समान बना लेते हैं। अर्थात् जिस प्र...

general

सुनि अहंकार भलौ न भिया

हे भाई! मैं तुम्हें सत्य बता रहा हूँ कि किसी भी बात का अहंकार अच्छा नहीं होता। प्रभु के द्वारा दिए बिना, किसी को कुछ भी प्राप्त नहीं होता। अतः अपने या...

general

श्री वृन्दावन रानी साहिबनी

श्री वृन्दावन धाम की साहिबनी (मालकिन) श्री राधा हैं। ऐसी स्वामिनी के श्री चरणकमलों की सेवा हमें भली प्रकार से जम गई है। [1] फिर यदि ललिता आदि सखियों ...

general

बनि दुकूल बैठे परजंक

दोनों प्रिया-प्रियतम (श्री राधा-कृष्ण) रेशमी वस्त्रों से सुशोभित होकर साथ बैठे हैं। कमल-से नेत्रों से एक-दूजे को निहारते हैं और प्यारीजू (श्री राधा) अ...

general

हरि मोहिं यों अपनाय लियौ

हे हरि! आपने मुझे ऐसे अपनाया कि जहाँ-जहाँ भी आपने मेरे जीवन में बाधाएँ देखीं, वहाँ-वहाँ आपने स्वयं ही उनका निवारण किया है। [1] मैं तो अत्यंत पतित और ...

general

जिहिं जिहिं अंगनि दृष्टि परतहो लडैती

हे प्यारीजू! तुम्हारे जिस-जिस अंग पर मेरी दृष्टि पड़ती है, मेरा मन वहीं ठहर जाता है। मैं तुम्हारी सौगंध खाकर यह कहता हूँ कि मैं तुम्हारा ही नित्य दास ...

general

प्रीतम कुंवारि चरन बिनु को है

श्री राधा की परम अनन्यता धारण किए हुए एक सहचरी कहती है कि मेरा प्रियतम (प्रेम/लाड़ लड़ाने योग्य) किशोरी जी के चरणों के अतिरिक्त और कौन है? सम्पूर्ण जग...

general

सुनि मन मधुकर ज्ञान सिखाऊँ

हे मन रूपी भँवरे! तू ठौर-ठौर पर डोल रहा है, अब मेरी बात सुन। मैं तुझे ऐसा ज्ञान दूँगा जिससे तेरी रुचि श्री चरण-कमलों में उत्पन्न होगी और तू अगाध सुख क...

general

राखि हृदै प्रिय प्रेम सुधा-रस

यह पद साधक के उस करुण भाव को प्रकट करता है, जहाँ वह श्री नित्यविहारिणी जू (श्री राधा) से विनम्र निवेदन करता है— हे स्वामिनी! आप तो प्रेमरस की अमृतधारा...

general

बिहारिनी संग निरंतर मेरें

हमारा प्रेम का सम्बंध केवल अति उदार चूड़ामणि श्री कुंजबिहारिनी प्यारी ज़ू [राधा रानी] से ही है जिनकी कृपा की वांछा नित्य ही श्री लाल जी [श्री कृष्ण] ...

general

हमारे यहाँ के साधु प्रसाद न चाहें

हमारे यहाँ के, श्रीस्वामी हरिदास जी के अनुयायी सन्त, श्री प्रिया प्रियतम के अतिरिक्त किसी अन्य देवी-देवता का प्रसाद ग्रहण करना पसन्द नहीं करते और न कभ...

general

चात्रिक ज्यौं घन चंद चकोर

अनन्य रसिक जनों की रति समझाते हुए श्री नागरीदेव जी कहते हैं कि जिस प्रकार चातक पक्षी की अनन्य रति स्वाति-घन में, चकोर की चंद्रमा में होती है, वैसे ही ...

general

जब तें प्रभुहिं नवायो माथ

जो भी व्यक्ति सच्चे हृदय से एक बार श्रीबिहारीजी महाराज की शरण में आ जाता है, उसकी भविष्य की सारी जिम्मेदारी ये अपने ऊपर ले लेते हैं और उसका हाथ पकड़ क...

general

भजि लै कुंज बिहारिनि बाल

श्री कुंजबिहारिनी [श्री राधा] का भजन करो जिनका स्वरूप अति ​​अद्भुत है, जो प्रेम रस में सराबोर हैं एवं जिनके विशाल नेत्रों की चितवनी अति बाँकी (तिरछी) ...

general

श्री ललिता सिखवत रस परिकर की

निकुंज-सेवा की आचार्या श्री ललिता सखी समस्त सखी-परिकर को दिव्य निकुंज-रस की पद्धति और रस-रीति का बोध कराती हैं। हे सखी! ऐसी कृपा हो कि मुझे वृषभानपुर ...

general

करि मन रसिकनी सौं सत्संग

अरे मन रसिकों का सत्य संग कर, जिनके सत्संग के प्रभाव से हृदय के समस्त सुकृत भजन में भींज कर रसिकों के हृदय का निज रंग [श्री राधा कृष्ण] हमारे हृदय में...

general

होरी खेलनि स्याम हुलसि छबीली आई

श्री श्यामसुंदर के संग होली खेलने के लिए उल्लास से भरी हुई छबीली श्याम प्यारी (श्री राधा) आयी हैं। अपने नेत्रों में अबीर एवं गुलाल रूपी प्रेम रंग भरकर...

general

प्यारी जू तैं मोहि मोल लियो

श्रीलालजी (कृष्ण) अपनी प्रियाजी (श्री राधा) से कहते हैं—हे प्यारी जू! आपने तो मुझे बिना मोल के अपना बना लिया है (मैं आपका बिना मोल का दास हो गया हूँ)।...

general

नित्यविहार सों करि प्रीति

प्रिया-प्रियतम के नित्य-विहार रस से प्रीति करो क्योंकि वही अनन्य रसिक संतों का जीवन सार है। ऐसे अनन्य रसिकों के संग एवं दिखाए मार्ग के अनुसरण करने से ...

general

नित्य विहार निरंतर मेरो

मेरे हृदय में नित्य विहार निरंतर बस गया है जो अद्भुत प्रेम रंग, अद्भुत रस एवं अद्भुत सुधा का सार तत्व है। [1] रसिक शिरोमणि स्वामी श्री हरिदास जी म...

general

बसीवो श्री वृन्दावन को नीकौ

श्री वृन्दावन में निवास करना अत्यंत सुंदर है। प्रत्येक क्षण श्री बिहारीजी के दर्शन से प्रेम निरंतर बढ़ता रहता है। [1] नेत्र, कान और जिह्वा श्री राधा-क...

general

लड़ैती तेरे चरण महा सुखदाई

श्री कुञ्ज विहारिणी श्री राधा, आपके चरण परम प्रेम सुख को देने वाले हैं, इन्ही चरणों को देखकर, सेवन करके श्री लाल जू केलि कला में निपुण हुए हैं। कभी तो...

general

जै जै बिपिन बिहारी जू

श्री वृंदावन धाम एवं बिहारी जू अर्थात जो श्री वृंदावन में रमण करते हैं, विहार करते हैं, हमारे युगल सरकार, उनकी जय हो। समस्त सुखों की राशि, रोम रोम से...

general

श्री वृंदावन में परि रहै

जो जन श्रीवृन्दावन में पड़ा रहकर श्रीबाँकेबिहारीजी के दर्शन करता रहता है, वह तो सम्राटों का भी सम्राट् है । उसकी बराबरी भला कौन कर सकता है!

general

साधो भाई ऐसौ महल हमारौ

हे साधु भाई, हमारी श्री राधा का निज महल ऐसा अद्भुत है जिसपर समस्त सगुण उपासना एवं निर्गुण उपासना को वारा जा सकता है, जिसे वेद भी कहने में असमर्थ हैं। ...

general

नैंन बिहारी रूप निरखि

इन नेत्रों से निरंतर श्री बिहारी जी के रूप का दर्शन करता रहूँ, रसना (जिह्वा) से केवल उन्हीं के नाम का रसास्वादन करूँ और कानों से आठों पहर दिन-रात उन्ह...

general

साधु साधु सब एक हैं

समस्त संत एक ही हैं और समस्त वृन्दावन के ठाकुर भी एक ही हैं। उसी का ही विवेक जागृत होता है, जो संतों से हित करता है।

general

सखी लालन को पयोष प्रिया-पद-रस प्याइ

सखियाँ श्री कृष्ण का पोषण श्रीराधिका के चरणों का रस पिलाकर करती हैं और श्री कृष्ण सखियों को श्रीराधा के गुणों का गान कर प्रसन्नता देते हैं।

general

जिकरि फ़िकरि सब छाँड़ि कै

सब प्रकार की (लौकिक-अलौकिक ) चर्चाओं और चिताओं का परित्याग करके श्रीवृन्दावन में अखण्ड वास करते हुए श्रीप्रिया-प्रियतम की नित्य रसमयी केली-लीलाओं का य...

general

श्री वृन्दावन चन्द्र जू

श्री वृन्दावन धाम महाप्रेम-रस की खान है। श्री ललित किशोरी देव जी कहते हैं कि यह पावन धाम अपने ही गुण अर्थात् श्री प्रिया-प्रियतम के अद्भुत प्रेम-रस-रू...

general

कृपा मैं जानी अब ब्रज भूप

श्री ब्रज धाम में वास करने के अद्भुत सुख को अनुभव करते हुए बिहारिन देव जु श्री बांके बिहारी जी को कह रहे हैं की "हे ब्रजभूप! आपकी मुझ पर कितनी कृपा है...

general

राजा परजा बादशाह

राजा, प्रजा एवं बादशाह—सब आते-जाते रहते हैं; परंतु एकमात्र कुंज-बिहारिणी श्री राधारानी ही समस्त अभिलाषाओं का सदा पोषण करती हैं।

general

बैठत उठत चलत

समस्त द्वन्द्वों (निंदा-स्तुति आदि) और चिंताओं से परे रहकर उठते-बैठते, चलते-फिरते सदा श्री बांके बिहारी महाराज की चर्चा करते हुए श्रीवृन्दावन में पड़े...

general

ललिता बिनु क्यों राधा पैयेयै

श्री वंशी अलि जी कहते हैं कि श्री ललिता सखी की कृपा के बिना श्री राधा को कोई प्राप्त कैसे कर सकता है ? कुँवरि किशोरी [श्री राधा रानी] की प्राण जीवन लल...

general

कहा त्रिलोकी जस किये

यदि त्रिलोक प्राप्त कर लिया, तो भी क्या हुआ? यदि त्रिलोक दान कर दिया, तो क्या हुआ? यदि त्रिलोक को वश में भी कर लिया, तो क्या हुआ? यदि भक्ति न की, तो क...

general

सब ही संत हैं रस भरे

समस्त रसिक संत रस से परिपूर्ण हैं; वे सभी रस की खान हैं। श्री राधा-कृष्ण रसिकों के संग वृन्दावन के रंगमहल में विहार कर रहे हैं।

general

बंदे श्रीवृन्दावन की भूमि

श्री वृन्दावन की भूमि को वंदन (प्रणाम) है। जहाँ ललित लताएं, द्रुम,बेल आदि कुंदन मणि की तरह प्रतीत हो रही हैं एवं (झूम रही हैं) आनंदित हो रहे हैं। [1]...

general

दिन अथयौ संध्या भई

दिन से संध्या हो गई, मोर भी बोलने लगे; परंतु श्री बिहारी-बिहारिनि रंगमहल में नैनों से नैना मिलाए हुए हैं।

general

जै जै श्रीबनराज हमारे

हमारे श्री बनराज (श्री वृंदावन धाम) की जय हो जय हो जिसकी अत्यंत कृपा से और स्वामी श्री हरिदास जी की संभाल (कृपा) से ही नित्य विहार लीला का दर्शन संभव ...

general

सोई रहै महा आनंद में एक लाडिली जाहि राखै

वही जन ही केवल महा आनंद [रस में सराबोर] में रहता है जिसे प्राणप्यारी श्री राधारानी रखती हैं और कोई नहीं रह सकता। श्री राधा रानी की कृपा के बिना आप को...

general

मेरे संत चरण रज अंजन

रसिक संतों के चरणों की रज ही मेरे लिए ह्रदय की आँखों को प्रकाश देने वाला अंजन है जिससे तीनों ताप एवं समस्त अंधकार का नाश हो जाता है और काम, क्रोध, लोभ...